April 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

केन्द्रीय मंत्री नड्डा तीन दिनों तक शहर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल



जबलपुर। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा तीन दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को जबलपुर पहुंचे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री नड्डा शाम 5 बजे नई दिल्ली से वायुयान द्वारा जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनके आगमन के बाद शाम 5.30 बजे वे लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के साउथ सिविल लाइन स्थित निवास पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात शाम 6.30 बजे वे मदन महल थाना के समीप स्थित सांसद आशीष दुबे के कार्यालय के लिए रवाना हुए, जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक चर्चा की।
सांसद कार्यालय से शाम 7.40 बजे श्री नड्डा सुभाषचंद्र बेनर्जी मार्ग सिविल लाइन पचपेढ़ी स्थित पूर्व सांसद श्रीमती जयश्री बेनर्जी के निवास के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया।
शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा सिविल लाइन पचपेढ़ी से सुबह 10.50 बजे सिटी बंगाली क्लब पहुंचे। यहां उन्होंने सिद्धी वाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन के शताब्दी वर्ष समारोह में भाग लिया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा, साहित्य और सामाजिक जागरूकता के महत्व पर अपने विचार रखे तथा संस्था के योगदान की सराहना की।
दोपहर 12.30 बजे श्री नड्डा सिटी बंगाली क्लब से डुमना एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए और दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा कटनी के लिए प्रस्थान किया। कटनी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे शाम 4.50 बजे पुनः डुमना एयरपोर्ट, जबलपुर पहुंचे।
डुमना एयरपोर्ट से शाम 5.45 बजे वे गौरीघाट पहुंचे, जहां उन्होंने नर्मदा महाआरती में सहभागिता की और मां नर्मदा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद शाम 7 बजे वे पुनः सिविल लाइन पचपेढ़ी लौटे और वहीं रात्रि विश्राम किया।
अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन शनिवार 24 जनवरी को श्री नड्डा दोपहर 1.10 बजे साउथ सिविल लाइन पचपेढ़ी से डुमना एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और दोपहर 2 बजे विमान द्वारा नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
इस तीन दिवसीय प्रवास के दौरान केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा के विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होने से शहर में राजनीतिक गतिविधियों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। उनके दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह है, वहीं प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर भी विशेष तैयारियां की गई हैं।

अन्य ख़बरें

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहारविशाल तालाब के घाट की श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

Newsdesk

विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading