April 8, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

बेलखाड़ू मारपीट मामला: पीड़ित परिवार ने सौंपा ज्ञापन, थाने में भी हुई मारपीट, पुलिस ने दी सख्त कार्रवाई की आश्वासन

जबलपुर। कटंगी थाना क्षेत्र के बेलखाड़ू गांव में हुई मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने सोमवार को पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। बेलखाड़ू निवासी रश्मि प्रजापति अपने पूरे परिवार के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचीं और आरोप लगाया कि गांव के ही कपिल पटेल, अमन पटेल, आशुतोष, जीतू, डब्बू महाराज, अमरजीत और मिलन पटेल ने उनके घर में घुसकर बच्चों और बुजुर्गों के साथ बेरहमी से मारपीट की।

पीड़ित परिवार का कहना है कि इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से कटंगी थाने में मामला दर्ज किया गया है, लेकिन उनके पक्ष में सही धाराएं नहीं लगाई गईं और उनकी बात को गंभीरता से नहीं सुना गया। रश्मि प्रजापति ने बताया कि मारपीट के बाद से उन्हें गांव लौटने में डर लग रहा है। उनका आरोप है कि जब वे रिपोर्ट दर्ज कराने चौकी पहुंचे, तो वहां भी उन पर हमला करने की कोशिश की गई।

मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया गया है कि बेलखाड़ू गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपियों को आज ही गिरफ्तार किया जाएगा और उपलब्ध वीडियो फुटेज के आधार पर उनके खिलाफ कठोर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

एएसपी ने यह भी कहा कि यदि चौकी या थाने में मारपीट की बात जांच में सही पाई जाती है, तो संबंधित धाराओं में वृद्धि की जाएगी और थाना–चौकी में उत्पात मचाने वालों के खिलाफ अलग से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में फिलहाल सात आरोपियों को नामजद किया गया है। दोनों पक्षों से लोग घायल हुए हैं। पीड़ित पक्ष के बुजुर्गों का इलाज चल रहा है और जैसे ही मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होगी, उसके आधार पर गंभीर धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

अन्य ख़बरें

हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, धूमा के तीन युवकों की मौत

Newsdesk

शहर कांग्रेस के पदाधिकारी घोषित, कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

Newsdesk

निगमायुक्त ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading