September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

SIR प्रक्रिया में भारी अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का ज्ञापन, लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश का आरोप


शहडोल

कांग्रेस पार्टी ने आज SIR प्रक्रिया में हो रही गंभीर अनियमितताओं एवं सत्ता पक्ष द्वारा मतदाता सूची से नाम कटवाने की कथित साजिश के विरोध में जिला निर्वाचन अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने इस पूरे मामले को लोकतंत्र को कमजोर करने की सुनियोजित कोशिश करार दिया है।

जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि SIR प्रक्रिया के अंतर्गत सत्ता पक्ष से जुड़े व्यक्तियों द्वारा नियमों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। प्राप्त सूचनाओं के अनुसार कुछ खास वर्ग एवं विशेषकर अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के उद्देश्य से मनमानी सूचियाँ तैयार कर BLO के माध्यम से नाम कटवाए जा रहे हैं।*

*कांग्रेस ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के नियमों के अनुसार फार्म–7 के माध्यम से एक दिन में एक बूथ पर अधिकतम 10 आवेदन ही स्वीकार किए जा सकते हैं, लेकिन इसके विपरीत सूची के आधार पर सामूहिक रूप से नाम काटे जाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जो पूरी तरह असंवैधानिक, अलोकतांत्रिक एवं नियम विरुद्ध है।*

*जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि, “मतदाता सूची से नाम हटाने की यह कार्रवाई सत्ता के संरक्षण में की जा रही है। यह न केवल चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास है, बल्कि लोकतंत्र की जड़ों पर सीधा प्रहार भी है। यदि इस प्रकार मतदाताओं के अधिकार छीने जाएंगे, तो निष्पक्ष चुनाव की कल्पना भी नहीं की जा सकती।”*


*कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का मताधिकार सर्वोपरि है और किसी भी राजनीतिक लाभ के लिए मतदाताओं को सूची से हटाना घोर अपराध की श्रेणी में आता है। SIR प्रक्रिया की आड़ में की जा रही यह कार्रवाई सत्ता पक्ष की हताशा और डर को दर्शाती है।*


*कांग्रेस पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि SIR प्रक्रिया की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराई जाए।*

*नियमों के उल्लंघन में नाम काटने वाले दोषी अधिकारियों एवं राजनीतिक व्यक्तियों पर सख्त कार्यवाही की जाए।*

*मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ तत्काल रोकी जाए।*

*पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सार्वजनिक निगरानी में सम्पन्न कराया जाए।*

*बी एल ओ के साथ राष्ट्रीय पार्टियों के बीच एल ओ को भी प्रक्रिया मे साथ रखा जाए।*

*कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि इस गंभीर विषय पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।*

*कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करती रहेगी।*

*इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीनिवास शर्मा, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला,पूर्व पार्षद प्रभात पाण्डेय, पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद सुफियान खान, सोहागपुर ब्लाक अध्यक्ष प्रीतमदास सोनी,पार्षद पूर्णेन्द्र मिश्रा, हसन खान आदि काँग्रेसजन उपस्थित रहे।*

*संपादक जी*
*प्रकाशनार्थ*

अन्य ख़बरें

आवास की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर महिलाओं की भूख हड़ताल

Newsdesk

सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ: प्रभारी मंत्री ने माँ नर्मदा उद्गम पर की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं नागरिकों के कल्याण की कामना

Newsdesk

औद्योगिक संस्थानों, मोटर गैरेज, रेलवे के विभिन्न कार्यालयों में पूजे गये देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading