September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर सोहागपुर मे
सक्षम जीवन कौशल” अनुभव साझा कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न


===
शहडोल 23 जनवरी 2026- सोहागपुर स्थित माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर में मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन द्वारा संचालित “सक्षम जीवन कौशल” कार्यक्रम के अंतर्गत अनुभव साझा कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के गवर्नमेंट पार्टनरशिप प्रोग्राम के तहत आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य जीवन कौशल आधारित शिक्षा के प्रभाव, अनुभवों एवं उसके व्यवहारिक क्रियान्वयन को साझा करना रहा।
कार्यशाला की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य पचगांव श्री मनोज तिवारी ने की। कार्यक्रम में जनजातीय कार्य विभाग के सहायक संचालक श्री संजय पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जीवन कौशल शिक्षा वर्तमान समय की अनिवार्य आवश्यकता है, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता एवं नेतृत्व गुणों को सशक्त बनाती है। उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बताया।
कार्यक्रम में मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के मास्टर ट्रेनर्स एवं प्रशिक्षित शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए विद्यालयों में संचालित जीवन कौशल सत्रों एवं गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। शिक्षकों ने गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति को विद्यार्थियों के लिए प्रभावी, रोचक एवं सहभागिता बढ़ाने वाला बताया।
कार्यशाला के दौरान यह स्पष्ट रूप से सामने आया कि सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में संवाद कौशल, टीमवर्क, समस्या समाधान, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मअनुशासन जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशलों का निरंतर विकास हो रहा है, जिससे उनका आत्मविश्वास एवं सामाजिक व्यवहार सुदृढ़ हो रहा है।
कार्यक्रम में श्री नीरज गुप्ता (माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर, गोहपारू), श्री नीरज तिवारी (सांदीपनि विद्यालय, जयसिंहनगर) एवं श्री देवेंद्र श्रीवास्तव (माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर, सोहागपुर) ने भी सहभागिता की तथा कार्यक्रम के सकारात्मक प्रभावों की सराहना की।
कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं गतिविधियों को प्रभावी रूप से प्रदर्शित करने हेतु शिक्षकों द्वारा ‘मेरी सीख’, ‘मेरी सीख की दीवार’, ‘स्टडी कॉर्नर’ एवं बीएमएस चार्ट’ की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने जीवन कौशल कार्यक्रम के सकारात्मक प्रभाव को सजीव रूप में प्रस्तुत किया।
कार्यशाला का समापन सकारात्मक चर्चा, अनुभव साझा करने एवं भविष्य में कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी रूप से लागू करने के संकल्प के साथ किया गया। उपस्थित प्रतिभागियों ने मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के इस प्रयास को विद्यार्थियों के समग्र विकास की दिशा में एक सशक्त, प्रेरणादायक एवं दूरदर्शी पहल बताया।

अन्य ख़बरें

जबलपुर स्टेशन पर 12 पैंट्रीकारों की जांच, तीन में अनियमितता पर ₹60 हजार जुर्माना, बिरयानी-सब्जी के नमूने लैब भेजे

Newsdesk

यूपी में पंचायत सहायकों को मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे, हटाए गए सहायक होंगे बहाल: राजभर

Newsdesk

मुंबई में खाने-पीने की जगहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, चार लाइसेंस सस्पेंड, पुणे डिवीजन में भी प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading