April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती पर हैंडबॉल शो मैच



जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती के अवसर पर सनातन धर्म पब्लिक स्कूल, हाथीताल में एक विशेष हैंडबॉल शो मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाकौशल क्रीड़ा परिषद् के संस्थापक डॉ. प्रशांत मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय कोच हरमिंदर सिंह ढिल्लो और खालसा स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा की गई। 
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश तिवारी सेवा दल के अध्यक्ष एवं विष्णु विनोदिया रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को नेताजी के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। 
महाकौशल क्रीड़ा परिषद् ने बताया कि वे केवल नेताजी ही नहीं, बल्कि ऐसे 18 राष्ट्रीय नायकों की स्मृति में विभिन्न खेलों के शो मैच आयोजित करते हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को देशभक्ति, अनुशासन और खेल भावना से जोड़ना है, ताकि नई पीढ़ी राष्ट्रीय आदर्शों को आत्मसात कर सके।

अन्य ख़बरें

कलियाचक मामला: मास्टरमाइंड मोफक्करुल इस्लाम बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Newsdesk

खेतों में लगी भीषण आग, 20 एकड़ फसल जलकर राख; किसानों को भारी नुकसान

Newsdesk

पाटन चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बाइक सवार गंभीर घायल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading