जबलपुर। सरस्वती शिशु मंदिर गलगला में बसंत पंचमी का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शारदा बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष जिनेंद्र जैन, उपाध्यक्ष एडवोकेट सचिन अग्रवाल, सचिव नीलेश पांडे, ब्रजेश अरजरिया, डॉ. विवेक जैन (दंत विशेषज्ञ), संदीप, राम इन्दुरख्या सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य रतन मिश्रा, दीदी जी, आचार्य इच्छा लाल त्रिपाठी, सुषमा श्रीवास्तव, अनीता राठौर, प्रियंका यादव, सबा बानो, एकता काबरा, सपना मौर्या, आयुषी साहू, अर्चना विश्वकर्मा सहित भैया-बहन, पूर्व छात्रगण, अभिभावक एवं क्षेत्रीय जनों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं आरती से हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। सभी भैया-बहनों ने मां सरस्वती के चरणों में नमन कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूजन विधि आचार्य इच्छा लाल त्रिपाठी जी द्वारा संपन्न कराई


