40.5 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’ का ट्रेलर ‘दमदार’, महेश बाबू ने की तारीफ

मुंबई, 24 जनवरी  साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगे। हाल ही में अभिनेत्री की आने वाली फिल्म ‘द ब्लफ’ का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसका समर्थन अभिनेता महेश बाबू ने किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म के ट्रेलर की क्लिप शेयर की। इसमें अभिनेत्री एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। अभिनेता ने पोस्ट कर इसे कैप्शन दिया, “ट्रेलर बहुत अच्छा लगा। प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर दमदार और मजबूत अंदाज में नजर आ रही हैं।” महेश बाबू ने प्रियंका को “अटल” और “मजबूत” बताया है।

उन्होंने पोस्ट कर इसे कैप्शन देते हुए लिखा, “फिल्म ‘द ब्लफ’ की पूरी टीम को 25 फरवरी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।” बता दें कि ‘द ब्लफ’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अभिनेत्री ‘ब्लडी मैरी’ नामक एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं, जो पूर्व में समुद्री डाकू रह चुकी है। फिल्म के ट्रेलर में अभिनेत्री के परफॉर्मेंस ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। यह फिल्म 25 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसके अलावा, प्रियंका एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में अभिनेत्री के साथ महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही, इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी हैं। वहीं, मेकर्स ने अभिनेत्री का लुक भी रिवील कर दिया है। इसमें प्रियंका चोपड़ा पीली साड़ी में बंदूक थामें नजर आ रही हैं। इस फिल्म के जरिए राजामौली फिर से दर्शकों को ऐतिहासिक दुनिया में ले जाने के लिए तैयार हैं। फैंस में भी फिल्म को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है।

अन्य ख़बरें

पति पत्नी और वो दो ने इक्कीस को दी मात, बनी साल की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म, चांद मेरा दिल की 5वें दिन गिरी कमाई

Newsdesk

हर सीन की माइक्रो डिटेल समझते हैं गुलशन देवैया, तभी तो कहलाते हैं ‘चलता-फिरता एनसाइक्लोपीडिया

Newsdesk

शरद केलकर ने टेलीविजन पर शादी की कहानियों के विकास पर विचार व्यक्त किए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading