पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्री राजेश्वरी के मार्ग दर्शन में थाना पनागर की टीम द्वारा 1 आरोपी को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी पनागर श्री विपिन ताम्रकार ने बताया कि आज दिनॉक 24-1-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली धनीराम राय नाम का व्यक्ति ग्राम निभौरा हार पम्प हाउस के सामने भारी मात्रा में अवैध शराब रखे बेचने के लिये ग्राहक के इंतजार में खड़ा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, जहां मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति सफेद रंग की प्लास्टिक के कुप्पे रखे दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर धनीराम उर्फ धन्नी राय उम्र 62 वर्ष निवासी ग्राम छत्तरपुर राय मोहल्ला पनागर बताया, जिसके कब्जे में रखे चारों कुप्पों को चैक करने पर कुल 60 लीटर कच्ची शराब भरी मिली। जिसे जप्त करते हुये आरोपी धनीराम उर्फ धन्नी राय के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक विनोद पटेल, प्रधान आरक्षक नीलकंठ, आरक्षक हरवंश, शत्रुघन यादव की सराहनीय भूमिका रही।


