April 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पुलिस का “सम्मान व सृजन” अभियान, कैडेट्स को मिला प्रेरक मार्गदर्शन



सिवनी- राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में किशोर–किशोरियों द्वारा संचालित “सम्मान व सृजन” अभियान के अंतर्गत रक्षित केंद्र सिवनी में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री सुनील मेहता के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा, पुलिस उपअधीक्षक (अजाक) श्रीमती श्रद्धा सोनकर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री सचिन परते, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट श्री पवन वासनिक, रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीण नायडू एवं नगर निरीक्षक श्री सतीश तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता ने एनएसएस वालेंटियर्स, एनसीसी कैडेट्स, सृजन स्कूल एवं दिशा लर्निंग सेंटर के छात्र–छात्राओं को संबोधित करते हुए जीवन में सफलता के लिए आत्मअनुशासन, आत्मविश्वास, मेहनत और लक्ष्य के प्रति फोकस को चार मूल मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि “मेहनत से प्राप्त सफलता ही शाश्वत होती है।”
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियान के उद्देश्य एवं उसकी रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को समसामयिकी एवं सामान्य ज्ञान की पुस्तकें भेंट की गईं। संचालन कंट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक श्री ओमेश्वर ठाकरे द्वारा किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में सूबेदार श्री जितेंद्र रावतकर, श्री गौरव मर्सकोले सहित पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। अंत में लेफ्टिनेंट श्री पवन वासनिक ने आभार व्यक्त किया। यह अभियान किशोरों में यूनिफॉर्म सर्विसेज के प्रति जागरूकता एवं सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हो रहा है।

अन्य ख़बरें

5 घंटे तक तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, आरपीएफ और गोताखोरों ने दबोचा, सैकड़ों चोरी की वारदातों से जुड़ाव की आशंका

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23.21 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, कृषि क्षेत्र को दी कई सौगातें

Newsdesk

5 घंटे तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, कमल की डंडी से लेता रहा सांस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading