April 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

परीक्षा काल में अवैध ध्वनि प्रदूषण रोकने माधवनगर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, दो डीजे सिस्टम जब्त।



कटनी सी टाइम्स । जिले के थाना माधवनगर पुलिस ने बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत ध्वनि प्रदूषण नियमों की अवहेलना करने वाले दो अलग-अलग डीजे संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की है। रात्रि में निर्धारित समय के बाद तेज आवाज में डीजे बजाए जाने की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो डीजे सिस्टम जब्त किए तथा संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी प्रकरण दर्ज किए हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे के नेतृत्व में संपन्न हुई।
प्रथम कार्यवाही:-
दिनांक 23 जनवरी, 2026 की रात्रि लगभग 12 बजे, दुगाड़ी नाला माधवनगर रोड स्थित एक मैरिज गार्डन पर कार्रवाई की गई। वहाँ डीजे संचालक कालू झमनानी पिता दीपचंद झमनानी, निवासी कैरिन लाइन द्वारा रात 10 बजे के बाद अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाए जाने पर पुलिस ने 02 डीजे साउंड बॉक्स व एम्प्लीफायर जब्त किया। आरोपी के  विरुद्ध कोलाहल अधिनियम की धारा 15 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 223(बी) के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
द्वितीय कार्यवाही:-
दिनांक 24 जनवरी, 2026 की रात्रि 12 बजे, कैरिन लाइन माधवनगर क्षेत्र में एक आवासीय स्थान के बाहर तेज आवाज में डीजे बजाए जाने से हो रही परेशानी को देखते हुए पुलिस ने डीजे संचालक आकाश बेन पिता सुखलाल बेन, निवासी झिंझरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 02 डीजे साउंड बॉक्स व एक साउंड मिक्सर मशीन जब्त की। इस मामले में भी आरोपी के  विरुद्ध कोलाहल अधिनियम की धारा 15 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 223(बी) के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
पुलिस द्वारा अपील:-
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई, बुजुर्गों व अस्वस्थ लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखें। नियमानुसार, रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाना वर्जित है। किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में साउंड सिस्टम के प्रयोग हेतु सक्षम अधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

अन्य ख़बरें

5 घंटे तक तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, आरपीएफ और गोताखोरों ने दबोचा, सैकड़ों चोरी की वारदातों से जुड़ाव की आशंका

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23.21 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, कृषि क्षेत्र को दी कई सौगातें

Newsdesk

5 घंटे तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, कमल की डंडी से लेता रहा सांस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading