34.8 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

नहीं रहे ओडिया संगीतकार अभिजीत मजूमदार, 54 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई, 25 जनवरी  ओडिया फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर अभिजीत मजूमदार का रविवार को निधन हो गया। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे अभिजीत ने 54 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से ओडिशा के संगीत जगत में मातम पसर गया है। अभिजीत मजूमदार पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। उनका इलाज एम्स भुवनेश्वर में चल रहा था। लेकिन इस बीच शनिवार की रात उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया, और तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए।

डॉक्टरों के मुताबिक, वह हाइपरटेंशन, हाइपोथायरायडिज्म और क्रॉनिक लिवर डिजीज जैसी गंभीर समस्याओं से पीड़ित थे और इन्हीं कारणों से उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। उनके निधन की खबर सामने आते ही ओडिया फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। कलाकारों, गायकों और निर्देशकों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद किया। बीजद के प्रवक्ता और मीडिया समन्वयक लेनिन मोहंती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ”महान म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर अभिजीत मजूमदार का जाना ओडिशा ही नहीं, बल्कि पूरे संगीत जगत के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। अभिजीत की धुनें हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी।” अभिजीत मजूमदार का जन्म 11 सितंबर 1971 को हुआ था। 2000 के दशक की शुरुआत में उन्होंने ओडिया संगीत को एक नई पहचान दी।

उस दौर में जब क्षेत्रीय सिनेमा नए प्रयोगों की तलाश में था, अभिजीत की धुनें मौके की तरह आईं। उनके संगीत में सरलता, भावनाएं और आम लोगों से जुड़ने की ताकत थी। ‘लव स्टोरी’, ‘सिस्टर श्रीदेवी’, ‘गोलमाल लव’, ‘सुंदरगढ़ रा सलमान खान’, और ‘श्रीमान सूरदास’ जैसी फिल्मों में दिया गया उनका संगीत आज भी लोगों की जुबान पर है। उन्होंने फिल्मों, एल्बम और रीजनल प्रोजेक्ट्स के लिए 700 से ज्यादा गानों को अपनी धुनों से सजाया। निजी जीवन की बात करें तो अभिजीत मजूमदार के परिवार में पत्नी रंजीता मजूमदार और एक बेटा है।

अन्य ख़बरें

हर सीन की माइक्रो डिटेल समझते हैं गुलशन देवैया, तभी तो कहलाते हैं ‘चलता-फिरता एनसाइक्लोपीडिया

Newsdesk

शरद केलकर ने टेलीविजन पर शादी की कहानियों के विकास पर विचार व्यक्त किए

Newsdesk

अक्षय कुमार संग फोटो पोस्ट कर अक्षरा सिंह ने जताया आभार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading