April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

क्राईम ब्रांच एवं थाना माढोताल पुलिस की कार्यवाही
मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी में लिप्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में,
*41.35 ग्राम स्मैक कीमती 8 लाख 27 हजार रूपये की एवं 2 नग मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त एक्सिस जप्त



   पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी हेतु निर्देशित किया गया है।
      आदेश  के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक बी.एस.गोठरिया के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना माढ़ोताल की टीम द्वारा 1 आरोपी को 41.35 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है।
थाना प्रभारी माढ़ोताल श्री वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि आज दिनांक 25-1-26 की रात्रि  क्राईम ब्रांच एवं थाना माढोताल की संयुक्त टीम को दौरान पेट्रोलिंग के स्कीम नम्बर 65 निर्माणाधीन रोड ट्रांसफार्मर के पास ग्राम बसा में एक व्यक्ति बिना नम्बर की सफेद एक्सिस से नेशनल हाईवे की ओर जाते दिखा जिसे रोककर नाम पता पूछने पर अपना नाम ऋषभ सोनकर उर्फ बाबू सोनकर पिता राजेश सोनकर उम्र 23 वर्ष निवासी पेशकारी स्कूल के पास भर्तीपुर बड़ी ओमती थाना ओमती बताया, संदेह होने पर पर एक्सिस की डिक्की खुलवाकर चैक करने पर पारदर्शी पन्नी में अवैध मादक स्मैक रखा होना पाया गया, एनडीपीएस एक्ट प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये तौल करने पर 41.35 ग्राम स्मैक कीमती लगभग 8 लाख 27 हजार रूपये की होना पाई गयी, आरोपी की तलाशी लेने पर एक सेमसंग कम्पनी का एण्ड्रायड मोबाइल तथा एक कीपेड मोबाइल रखे मिला। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ स्मैक के संबंध में पूछने पर बबीता सोनकर निवासी भरतीपुर बड़ी ओमती के पास से लेकर हाईवे में स्मैक का नशा करने वालों को पुड़िया बनाकर बेचने के लिये एक्सिस में रखकर लेकर आना बताया, आरोपी ऋषभ सोनकर उर्फ बाबू सोनकर के कब्जे से 41.35 ग्राम स्मैक, 2 मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की एक्सिस जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8, 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
*उल्लेखनीय भूमिका* – आरोपी को अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक संजय बहादुर सिंह, सहायक उप निरीक्षक बेनीराम उईके,  आरक्षक शैलेन्द्र यादव, प्रतीक बागरी तथा थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन मे क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक नरेश पासी, प्रधान आरक्षक राजेश पांडे, रुस्तम अली, अखिलेश पांडे, आरक्षक गोविंद राय साइबर सेल के उप निरीक्षक कपूर सिंह, आरक्षक अरविंद, नीरज उपाध्याय की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

पाटन में भक्तिभाव से मनाया गया श्रीमद हनुमान प्राकट्योत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Newsdesk

ममता बनर्जी का शासनकाल युगांडा के ईदी अमीन के शासनकाल की याद दिलाता है : प्रतुल शाहदेव

Newsdesk

कलियाचक मामला: मास्टरमाइंड मोफक्करुल इस्लाम बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading