April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

थाना लार्डगंज पुलिस की कार्यवाही*
जुए के फड़ पर छापा, 07 जुआडी गिरफ्तार, नगद 8 हजार रूपये 950 जप्त



         पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) के मार्ग दर्शन में थाना लार्डगंज की टीम द्वारा 07 जुआडियों को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकड़कर हजार 8 हजार 950 रूपये जप्त किये गये हैं।
         थाना प्रभारी लार्डगंज श्री नवल सिंह आर्य ने बताया कि दिनांक 24-1-26 को दौरान पेट्रोलिंग विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि शौचालय के बाजू से उजारपुरवा में कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, जहां कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हेें घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर सभी जुआड़ियों ने अपने नाम क्रमशः अतुल चौरसिया निवासी मिलौनीगंज कोतवाली, सलमान खान निवासी सकील आलमारी वाले के पीछे गोहलपुर, ओमकार वर्मा निवासी कृष्णा नगर माढ़ोताल, राहुल महोरे निवासी उजारपुरवा, गजानंद मेहरा निवासी नई बस्ती रांझी, राजेन्द्र सेन, चंद्रका प्रसाद उर्फ मोनू साहू दोनों निवासी उजारपुरवा बाबली के पास लार्डगंज बताये, जुआड़ियों के पास एवं फड़ से 8 हजार 950 रूपये एवं ताश के पत्ते जप्त करते हुये जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका- जुआड़ियों को पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक राजेश वर्मा, आरक्षक पंकज सनोडिया, इंद्रजीत यादव की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

पाटन में भक्तिभाव से मनाया गया श्रीमद हनुमान प्राकट्योत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Newsdesk

ममता बनर्जी का शासनकाल युगांडा के ईदी अमीन के शासनकाल की याद दिलाता है : प्रतुल शाहदेव

Newsdesk

कलियाचक मामला: मास्टरमाइंड मोफक्करुल इस्लाम बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading