April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

निर्माणाधीन पुल पर बड़ा हादसा, सेंट्रिंग गिरने से मजदूर की मौत, दो घायल

जबलपुर। जबलपुर के ललपुर–न्यू भेड़ाघाट क्षेत्र में एनएचआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) द्वारा निर्माणाधीन पुल पर रविवार रात बड़ा हादसा हो गया। पुल के पिलर की सेंट्रिंग असंतुलित होकर गिरने से वहां कार्यरत एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में मृतक की पहचान मुर्सलेम एस (35) निवासी चर कृष्णापुर खामेर, जिला मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब 8:30 बजे पिलर की सेंट्रिंग अचानक असंतुलित होकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर मुर्सलेम की मौके पर ही मौत हो गई।

एनएचआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमृतलाल साहू ने बताया कि हादसे में दो अन्य मजदूर भी घायल हुए हैं। घायलों में 22 वर्षीय रसल एस, निवासी चर कृष्णापुर खामेर, जिला मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) और 21 वर्षीय राजेश्वर सिंह, पिता महेंद्र सिंह, निवासी छत्तीसगढ़ शामिल हैं। दोनों को तत्काल इलाज के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के बाद एहतियातन निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सेंट्रिंग के असंतुलित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है। प्रशासन और एनएचआई द्वारा दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

अन्य ख़बरें

पाटन में भक्तिभाव से मनाया गया श्रीमद हनुमान प्राकट्योत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Newsdesk

ममता बनर्जी का शासनकाल युगांडा के ईदी अमीन के शासनकाल की याद दिलाता है : प्रतुल शाहदेव

Newsdesk

कलियाचक मामला: मास्टरमाइंड मोफक्करुल इस्लाम बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading