April 9, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 52 अवैध बटनदार चाकू जब्त, आदतन अपराधी सहित दो आरोपी गिरफ्तार

संस्कारधानी जबलपुर में अवैध चाइना चाकुओं की खरीद-फरोख्त पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गढ़ा थाना पुलिस ने एक आदतन अपराधी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 52 अवैध बटनदार चाकू और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। वहीं चाकू सप्लाई करने वाला एक अन्य दुकान संचालक फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुविधा चौक के पास एक युवक अवैध चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर 19 वर्षीय निखिल को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो बटनदार चाकू बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ये चाकू गढ़ा स्थित पूर्णिमा स्टोर्स के संचालक ब्रजेश साहू से खरीदे हैं।

एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला के अनुसार, पुलिस टीम ने ब्रजेश साहू की दुकान पर दबिश दी, जहां से 50 और बटनदार चाकू बरामद किए गए। इस तरह कुल 52 अवैध बटनदार चाकू और एक रेडमी मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चाकू गलगला स्थित विजय जनरल स्टोर्स से खरीदे गए थे। पुलिस अब जनरल स्टोर्स के संचालक भगवानदास कटारिया की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी निखिल पटेल आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से ही हफ्ता वसूली सहित तीन अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, इन चाइना चाकुओं का इस्तेमाल मुख्य रूप से लोगों को डराने-धमकाने और अवैध वसूली के लिए किया जाता था। मामले में आगे की जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

5 घंटे तक तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, आरपीएफ और गोताखोरों ने दबोचा, सैकड़ों चोरी की वारदातों से जुड़ाव की आशंका

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23.21 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, कृषि क्षेत्र को दी कई सौगातें

Newsdesk

5 घंटे तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, कमल की डंडी से लेता रहा सांस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading