मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री संजीव सचदेवा द्वारा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की जबलपुर पीठ के सभी न्यायमूर्तियों एवं महापौर, निगम अध्यक्ष व निगमायुक्त की उपस्थिति में गणतंत्र दिवस के पावन मौके पर दिखाई हरी झंडी
जबलपुर । संस्कारधानी में इस बार गणतंत्र दिवस का उल्लास दोगुना हो गया। मौका था चलित न्यायालय की सौगात जिसे आज गणतंत्र दिवस पर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति श्री संजीव सचदेवा ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा तैयार चलित न्यायालय शहर के नागरिकों के लिए एक बड़ी सौगात है। चीफ जस्टिस श्री सचदेवा ने कहा कि अब लोगों को निगम से संबंधित मामलों में घर बैठे न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा तैयार किए गए इस अत्याधुनिक ‘चलित न्यायालय रथ’ को न्याय करने का सुलभ माध्यम है। इससे लोगों को निगम के मामलों में बड़ी राहत मिलेगी। मान मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि यह केवल एक वाहन नहीं, बल्कि चलता-फिरता कोर्ट रूम है। इसका मुख्य उद्देश्य नगर निगम से जुड़े राजस्व, स्वच्छता, अतिक्रमण और अन्य नागरिक समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करना है।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के अन्य सम्माननीय न्यायमूर्तिगण भी उपस्थित रहे।
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने भी कहा कि नगर निगम जबलपुर ने नवाचार की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शहरवासियों को ‘चलित न्यायालय रथ’ के रूप में एक अनूठी सौगात दी है। अब शहर के नागरिकों को छोटे-मोटे विवादों और निगम संबंधी कानूनी प्रक्रियाओं के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे, बल्कि न्याय खुद उनके घर तक पहुँचेगा।
इस गरिमामय अवसर पर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार, अपर आयुक्त अरविंद शाह, बार अध्यक्ष, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री जी एस मरावी, सहायक विधि अधिकारी राजीव अंभोरे आदि भी उपस्थित रहे।
*त्वरित समाधान*
निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने कहा कि मौके पर सुनवाई होने से समय और धन दोनों की बचत होगी।
*पारदर्शिता*
उन्होंने कहा कि अधिकारियों की मौजूदगी में जनता के सामने ही मामलों का निराकरण होगा।
*तकनीकी सुविधा*
रथ में वे सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं जो एक संक्षिप्त सुनवाई के लिए आवश्यक होती हैं। क्रमशः सीसीटीवी कैमरे,कंप्यूटर, ऑपरेटर, टीवी आदि ।
*महापौर और निगमायुक्त का दृष्टिकोण*
महापौर जगत बहादुर सिंह एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने इस मौके पर कहा कि “हमारा उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।


