April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सांसद से मोतीनगर की शराब दुकान हटाने महिलाओं ने रखी मांग


महिलाओं ने बताया खुलेआम सड़क पर होती है शराबखोरी और विवाद
बालाघाट। शहर के वार्ड क्रं.24 मोतीनगर में संचालित लायसेंसी शराब दुकान की वजह से यहां के निवासियों का जीना मुश्किल हो गया है, हर दिन सड़क पर खुलेआम शराबखोरी होती है और विवाद भी जिससे कि वार्डवासियों एवं खासकर महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन वार्ड क्रं.24 में किया गया जहां पहुंची सांसद भारती पारधी को वार्ड की महिलाओं ने समस्याएं गिनाते हुए शराब दुकान हटाये जाने की मांग की है।
वार्ड की महिलाओं ने सांसद को बताया कि यहां संचालित शराब दुकान की वजह से वार्डवासियों को खासी परेशानी होती है शराबी तत्व द्वारा दिन-रात खुले में शराब का सेवन किया जाता है और अक्सर विवाद भी होते है। राह से गुजरने वाली महिलाओं तथा आसपास के निवासियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आये दिन किसी भी घटना को लेकर आशंका बनी रहती है ऐसे में शराब दुकान को यहां से स्थानांतरित किया जाना चाहिये। जिसपर सांसद श्रीमती पारधी ने शराब दुकान का निरीक्षण किया और देखा कि यहां शराब की खाली बोतलें, पानी की पाऊच तथा भीतर ही अवैध तरीके से अहाता बना दिया गया है इसपर शराब विक्रेता को सांसद ने हिदायत दी साथ ही वार्ड की महिलाओं के द्वारा की गई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शराब दुकान को स्थानांतरित किये जाने का प्रयास किये जाने की बात कही। इस दौरान प्रमुख रूप से नपा उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, वार्ड क्रं.24 के पार्षद उज्जवल आमाडारे, वार्डवासी बीआर राहंगडाले, राजेश परिहार, ओमप्रकाश लिल्हारे, दिनेश वासनिक, महेश बावनकर, भावेश भगत, सचिन चौरावार सहित बड़ी संख्या में वार्ड की महिलाएं उपस्थित रही।

अन्य ख़बरें

पाटन में भक्तिभाव से मनाया गया श्रीमद हनुमान प्राकट्योत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Newsdesk

ममता बनर्जी का शासनकाल युगांडा के ईदी अमीन के शासनकाल की याद दिलाता है : प्रतुल शाहदेव

Newsdesk

कलियाचक मामला: मास्टरमाइंड मोफक्करुल इस्लाम बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading