April 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जिला पंचायत बालाघाट कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ फहराया गया तिरंगा



77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यालय जिला पंचायत बालाघाट में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सम्राटसिंह सरसवार द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर देशभक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम में बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंझारे, उपाध्यक्ष श्री योगेश राजा लिल्हारे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ सहित कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया। अध्यक्ष श्री सम्राटसिंह सरसवार ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के मूल्यों पर चलने और जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने का संदेश दिया। विधायक श्रीमती अनुभा मुंझारे ने भी अपने संबोधन में लोकतंत्र की मजबूती एवं विकास कार्यों में सहभागिता पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति नारों के साथ किया गया।

अन्य ख़बरें

पाटन में नाबालिग के मां बनने का मामला सामने आया, अस्पताल से सूचना मिलते ही जांच शुरू, डिलीवरी के दौरान खुलासा

Newsdesk

दमोह में भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत 4 की मौत, 5 घायल

Newsdesk

पाटन में किसान पर जानलेवा हमला, महिला सहित 7 आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading