ग्राम सादाबोड़ी,खजरी में सामुदायिक भवन का हुआ भूमिपूजन,खजरी में राशन गोदाम का हुआ लोकार्पण
कटगी-खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सादाबोड़ी में विधायक गौरव पारधी ने रविवार को बहुप्रतीक्षित सामुदायिक भवन लागत २५ लाख रुपये के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया साथ ही ग्राम पंचायत खजरी में भी विश्वकर्मा सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया और राशन गोदाम का लोकार्पण किया I
इस अवसर पर ग्राम में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं पंचायत पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भूमिपूजन के अवसर पर विधायक श्री पारधी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया और उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन के निर्माण सेग्राम सहित आसपास के ग्रामों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के लिए एक स्थायी और सुविधाजनक स्थल उपलब्ध होगा। इससे ग्रामीणों को बैठकों, सामाजिक कार्यक्रमों, विवाह एवं अन्य आयोजनों के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
ग्रामीण क्षेत्रों का विकास सरकार की प्राथमिकता, निर्माण की गुणवत्ता और समयसीमा में पूर्ण करवाने पर जोर – गौरव सिंह पारधी
इस दौरान संबोधित करते हुए श्री पारधी में कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास करना है। सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ-साथ सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। सादाबोड़ी पंचायत में सामुदायिक भवन का निर्माण इसी विकासशील सोच का परिणाम है।
उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि भवन निर्माण कार्य गुणवत्ता के मानकों का पालन करते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि ग्रामीणों को शीघ्र इसका लाभ मिल सके,साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों से भी निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने का आग्रह किया गया। श्री पारधी ने कहा कि वर्षों से विश्वकर्मा समाज द्वारा सामुदायिक भवन की मांग की जा रही थी जिस पर ग्राम खजरी में विश्वकर्मा सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया I


