बालाघाट/इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय बालाघाट परिसर में गणतंत्र दिवस की 77 वीं वर्षगांठ पर आचार्य डाॅ.वीरेन्द्र सिंह गहरवार संग्रहाध्यक्ष इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय बालाघाट, डॉ.कविता गहरवार, अध्यक्ष, इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान बालाघाट तथा डाॅ.संतोष कुमार सक्सेना, सचिव भूवैज्ञानिक शोध संस्थान संग्रहालय बालाघाट नें संयुक्त रुप से झण्डावंदन कर संग्रहालय परिवार ने राष्ट्र गान किया। उक्त अवसर पर प्रो.एम.एन.बापट, डाॅ.सुभाष चंद गुप्ता, मिश्रीलाल साहू, राजेन्द्र कुमार ब्रम्हे, समीर सिंह गहरवार, दिनेश कुमार नेमा, उदेलाल, महंतराव अगासे, वैंकटेश गेड़ाम, सौरभ उइके,बलिनन्दर चौहान सहित आदि गणमान्य जन उपस्थित थे। पुरातत्व संग्रहालय दिन भर खुला रहने के कारण पर्यटकों अपार जनसमूह उपस्थित था।


