April 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सचिवों की कार्यप्रणाली से नाराज़ सरपंच संघ, 62 सरपंचों ने धरना आंदोलन की चेतावनी


_ग्राम पंचायत बिछुआमॉल के वर्तमान सचिव का तत्काल स्थानांतरण की मांग_

कुरई – जनपद पंचायत कुरई अंतर्गत ग्राम पंचायत बिछुआमॉल के सरपंच द्वारा पंचायत सचिव की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर इस्तीफे की चेतावनी देने के बाद अब मामला पूरे जनपद में तूल पकड़ता नजर आ रहा है। सरपंच संघ जनपद पंचायत कुरई ने कलेक्टर सिवनी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी को ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट किया है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो जनपद के 62 सरपंच सामूहिक रूप से धरना आंदोलन करने को विवश होंगे।
सरपंच संघ ने आरोप लगाया कि कई पंचायत सचिव मनमर्जी एवं लापरवाहीपूर्ण कार्यप्रणाली अपना रहे हैं, जिससे ग्राम पंचायतों का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। ग्राम वासियों को ग्राम सभाओं की जानकारी नहीं दी जाती, निर्माण कार्यों की स्वीकृति से लेकर पूर्णता तक की प्रक्रिया में असमर्थता देखी जा रही है। साथ ही कार्यालय व्यय, निर्माण सामग्री, मजदूरी भुगतान एवं विभिन्न योजनाओं के बिलों के भुगतान में अत्यधिक विलंब किया जा रहा है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि लिखित आवेदन व शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं किया जाता, ग्राम सभा का सफल आयोजन नहीं हो पा रहा, सचिव फोन कॉल पर उपलब्ध नहीं रहते तथा जनप्रतिनिधियों और जनता के साथ समन्वय एवं व्यवहार संतोषजनक नहीं है। रिकॉर्ड संधारण, कैश बुक मेंटेनेंस और कंप्यूटर कार्यों में भी गंभीर लापरवाही सामने आई है।
सरपंच संघ का कहना है कि सचिवों की इस लापरवाही के कारण पात्र हितग्राही शासकीय योजनाओं से वंचित हो रहे हैं, जिससे पंचायत स्तर पर विकास कार्य ठप कंप्यूटर कार्य करने में असमर्थ, है शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन करने में असमर्थ, है ग्रामीणों में भारी असंतोष व्याप्त है।
सरपंच संघ ने मांग की है कि ग्राम पंचायत बिछुआमॉल के वर्तमान सचिव का तत्काल स्थानांतरण कर अन्य सचिव की पदस्थापना की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि 15 दिवस के भीतर शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया, तो संबंधित सरपंच अपने पद से इस्तीफा देने के साथ-साथ समस्त सरपंच संघ सामूहिक धरना आंदोलन करेगा।
अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या रुख अपनाता है, या फिर पंचायत स्तर की यह नाराज़गी आंदोलन का रूप लेती है।

अन्य ख़बरें

हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, धूमा के तीन युवकों की मौत

Newsdesk

शहर कांग्रेस के पदाधिकारी घोषित, कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

Newsdesk

निगमायुक्त ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading