April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

29 जनवरी से शिव महापुराण एवं ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन


           
सिवनी – खैरापलारी के शनि मंदिर प्रांगण में आगामी 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक शिव महापुराण एवं ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है! महा शिवरात्रि के पावन पुनीत पर्व के शुभावसर पर यह धार्मिक अनुष्ठान क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण को भक्तिमय बनाएगा! सुप्रसिद्ध कथावाचक योगशक्ति आस्था दीदी कथा के माध्यम से भगवान शिव की महिमा का गुणगान करेंगी और श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से ओतप्रोत करेंगी! कार्यक्रम का शुभारंभ 29 जनवरी को दोपहर 12 बजे भव्य शोभा यात्रा के साथ होगा,जिसमें  बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर पूरे गांव में भक्ति की बयार फैलाएंगे! आयोजन में प्रतिदिन प्रातः 6 बजे 7:30 बजे तक संगीतमय व्यायाम एवं ध्यान का विशेष सत्र रखा गया है जिसमें श्रद्धालुओं को  स्वस्थ जीवन एवं मानसिक शांति की कला सिखाई जाएगी! दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक कथा का मुख्य सत्र शनि मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा! आयोजक समिति ने  छेत्र के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की है कि  वे सपरिवार इस ज्ञान यज्ञ में शामिल होकर शिव कथा का रसपान करें और पुण्य के भागी बने! इस आयोजन के माध्यम से  गांव और आसपास के क्षेत्रों में  श्रद्धा ,भक्ति और आध्यात्मिक जागरूकता का संचार होगा और भक्तों को शांति, स्वस्थ जीवन और सशक्त जीवन की प्रेरणा मिलेगी

अन्य ख़बरें

पाटन में भक्तिभाव से मनाया गया श्रीमद हनुमान प्राकट्योत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Newsdesk

ममता बनर्जी का शासनकाल युगांडा के ईदी अमीन के शासनकाल की याद दिलाता है : प्रतुल शाहदेव

Newsdesk

कलियाचक मामला: मास्टरमाइंड मोफक्करुल इस्लाम बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading