April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी ने फहराया तिरंगा…


———–

शहडोल। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ‘अटल निलय’ जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी ने किया झंडावंदन।
मंगलवार को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए बताया है कि 26 जनवरी 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ‘अटल निलय’ जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी ने फहराया तिरंगा…
झंडावंदन कर सामूहिक राष्ट्रगान के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं में मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती जी की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की की गई शुरुआत। झंडा वंदन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह जी झंडा वंदन कार्यक्रम में हुई शामिल
विधायक व जिला अध्यक्ष ने समस्त कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की दी बधाई…इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने समस्त देशवासी प्रदेशवासी एवं जिले वासियों को गणतंत्र दिवस बधाई देते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय पर्व की खुशियां चहुओर मनाई जा रही है। हम आजादी का अमृतकाल के रूप में इस पर्व पर संकल्प ले कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं पहुंचाकर उन्हें लाभान्वित करे। जिलाध्यक्ष श्रीमती चपरा ने कहा की आज 26 जनवरी ही वह खास दिन है, जब भारत का संविधान लागू हुआ था। यह दिन भारत को एक स्वतंत्र, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करने का प्रतीक है। गणतंत्र दिवस भारत के लोकतांत्रिक लोकतंत्र का त्योहार है, जो हमें याद दिलाता है कि हम सब बराबर हैं और देश के शासन में हमारी भी भागीदारी है। यह दिन देश को कई कलाकारों, संरचनाओं और धर्मों को एकजुट होने का अवसर देता है। गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान के महत्व की याद दिलाता है, जो हमारी शक्तियों और अखंडता को परिभाषित करता है।
झंडावंदन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह जी, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश जगवानी, कैलाश तिवारी, राजेश्वर उदानियां, योगेंद्र चतुर्वेदी, संजय मित्तल, महेश भागदेव, सुभाष सोनी, सत्यभामा गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता,संतोष लोहानी, जिला महामंत्री अमित मिश्रा जिला मंत्री सौरभ गोले, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता बंटी, कार्यालय मंत्री अंकुश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट, मंडल अध्यक्ष मृदुल मिश्रा, मनोज सिंह आर्मो, सुशील शर्मा, अमित बजाज, दिनेश दीक्षित,अभिषेक चौकसे, राजाराम पांडे, सुरेश चतुर्वेदी, आदित्य चपरा,अरुण पटेल, रियाज खान, सचिन गुप्ता, सुनीता तर्किहार,श्रीमती निभा गुप्ता, नीलम चतुर्वेदी, रचना श्रीवास्तव,निर्मला गुप्ता, संचिता सरवटे, रेखा त्रिपाठी रूपा चतुर्वेदी, ऋतुराज गुप्ता, होलकर सिंह परस्ते,प्रवीण नामदेव,आशीष तिवारी, राहुल द्विवेदी,बाबू खान,शकील खान,नवेंदुशेखर त्रिपाठी, राहुल सोनी, सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण रहे उपस्थित।

अन्य ख़बरें

पाटन में भक्तिभाव से मनाया गया श्रीमद हनुमान प्राकट्योत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Newsdesk

ममता बनर्जी का शासनकाल युगांडा के ईदी अमीन के शासनकाल की याद दिलाता है : प्रतुल शाहदेव

Newsdesk

कलियाचक मामला: मास्टरमाइंड मोफक्करुल इस्लाम बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading