April 9, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

तेज रफ्तार मॉडिफाइड बाइक से स्टंट करता था युवक, खुद को बताता था ‘डीएसपी’, रांझी पुलिस ने पकड़ा

जबलपुर। सोशल मीडिया पर लाइक, व्यू और पैसे कमाने के चक्कर में तेज रफ्तार मॉडिफाइड बाइक से स्टंट करने वाले एक युवक को रांझी थाना पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी युवक न केवल सार्वजनिक सड़कों पर खतरनाक स्टंट कर रहा था, बल्कि उनके वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर युवाओं को भी गुमराह कर रहा था। पुलिस ने युवक का चालान काटते हुए बाइक से मॉडिफाई किए गए पार्ट्स हटवाए हैं।

पुलिस के अनुसार एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश पर स्टंटबाज युवकों के खिलाफ विशेष निगरानी की जा रही है। इसी दौरान रांझी पुलिस की नजर कबीर नामक युवक पर पड़ी, जो तेज रफ्तार से बाइक चलाकर स्टंट करता और उसके वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था। जांच में सामने आया कि कबीर ने अपनी सामान्य बाइक को मॉडिफाई कर रेसिंग बाइक का रूप दे दिया था और पुलिस से बचने के लिए बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं लगाई थी।

रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के मार्गदर्शन में एसआई मयंक सिंह ने युवक की पहचान रांझी एसएएफ बटालियन क्षेत्र निवासी कबीर के रूप में की। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर “जबलपुर राइडर” नाम से एक पेज बनाया हुआ था, जिस पर वह बाइक रेसिंग और स्टंट के वीडियो अपलोड करता था। वीडियो में रेस के दौरान हार-जीत पर पैसे का लेन-देन भी किया जाता था।

पुलिस को यह भी पता चला कि कबीर ने सोशल मीडिया पर अपना निकनेम ‘डीएसपी’ रखा हुआ था। पुलिस की कार्रवाई के दौरान युवक ने माफी मांगते हुए दोबारा स्टंट न करने की बात कही। पुलिस ने यातायात नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए बाइक को पूर्व स्थिति में लाने के निर्देश दिए हैं और भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

अन्य ख़बरें

सीसीटीवी में कैद चोर, 15 लाख की चोरी के बाद फरार बदमाशों का पीड़ित ने खुद निकाला सुराग

Newsdesk

नगर निगम मुख्यालय में कांग्रेस पार्षदों की तालाबंदी, सफाई व्यवस्था और बढ़ते टैक्स को लेकर भाजपा सरकार पर हमला

Newsdesk

5 घंटे तक तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, आरपीएफ और गोताखोरों ने दबोचा, सैकड़ों चोरी की वारदातों से जुड़ाव की आशंका

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading