बालाघाट। दैनिक सी टाइम्स के ब्यूरो चीफ व पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 20 वर्षों से कार्यरत खेलप्रेमी समाजसेवी ब्रजेश मिश्रा को कलेक्टर बालाघाट ने सम्मानित किया है ।
ज्ञात हो कि जिले में किसी भी प्रकार के आयोजन हो गरीबों की मदद शिक्षा विवाह आदि में जरूरत मंद की तन मन और धन से निस्वार्थ भाव से सेवा करने के साथ साथ अनेक अखबारों में विगत 20 वर्षों से शासन प्रशासन की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने ओर समाज के अंतिम छोर में निवासरत आदमी की आवश्यकता को शासन के सामने लाने हेतु संघर्षरत ब्रजेश मिश्रा के कार्यों को देखते जिला के कलेक्टर महोदय के साथ पुलिस अधीक्षक ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय स्टेडियम ग्राउंड में प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया है l
इस प्रकार से मिश्रा जी की सम्मानित होने पर चहुंओर उनके चाहने वाले पत्रकार साथी खेल प्रेमी के साथ सभी समाज के सदस्यों द्वारा बधाई के साथ शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही है l


