26.1 C
Jabalpur
April 11, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

गढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फ्लिपकार्ट एजेंसी से मोबाइल चोरी करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

जबलपुर। गढ़ा थाना पुलिस ने फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंसी में हुई मोबाइल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी एजेंसी का ही कर्मचारी निकला, जिसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए सभी 7 मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 6 लाख रुपये बताई जा रही है।

गढ़ा थाना प्रभारी ने बताया कि 20 जनवरी 2026 को फ्लिपकार्ट एजेंसी से जुड़े रितेश यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि एजेंसी से 7 रेडमी मोबाइल चोरी हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस को एजेंसी के कर्मचारी साहिल साहू पर संदेह हुआ। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला ने बताया कि सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

आरोपी साहिल साहू ने बताया कि उसने एजेंसी से मोबाइल चोरी कर उन्हें बाजार में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बनाई थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सातों मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अन्य ख़बरें

हवा से बातें करती बाइक गिरी मौत के गड्ढे में, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

Newsdesk

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने रचा स्वर्णिम ऊर्जा वर्ष 2025-26

Newsdesk

अपराधियों पर सख्ती के निर्देश: एसपी ने समीक्षा बैठक में लंबित मामलों के जल्द निराकरण पर दिया जोर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading