वारासिवनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुदबुदा में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर बच्चो की प्रतिभा की विधायक विवेक पटेल ने सराहना की।कार्यक्रम में पहुंचते ही स्कूल के शिक्षकों ने विधायक विवेक पटेल का जोरदार किया गया।जिसके पश्चात अतिथि द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं स्कूल के प्राचार्य में प्रथम आगमन पर विधायक विवेक विक्की पटेल का शाल और शील्ड देकर सम्मान किया।इस दौरान प्राचार्य राजेंद्र बारमाटे,राकेश वर्मा, राजकुमार चौधरी,सुरेश कुर्वे,वीरेंद्र गौतम,राजेश टेंभरे,क्षितिज बिसेन,संदीप चौधरी,सुनीता टेकाम,एवजनता पारधी,स्वाति पटले,यास्मीन खान, सरीता घोमड़े,वैशाली चौधरी सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
*विधायक बनते ही स्कूल में छात्रों की मांग पर फर्नीचर की दी थी सौगात*
स्कूल के प्राचार्य में अपने वक्तव्य में कहा कि इस स्कूल में छात्रों से ज्यादा छात्राओं की संख्या है।जब विधायक जी चुनाव जीते थे पहले ही सत्र में हमने उनसे बच्चों के लिए बैठने के लिए फर्नीचर की मांग की थी और उन्होंने बच्चों की समस्याओं को देखते हुए तत्काल 2 लाख रुपयों की लागत से फर्नीचर की सौगात दी थी।फिर उन्होंने बच्चों के स्मार्ट क्लास के लिए भी राशि दी थी।जिसका शुभारंभ भी किया गया।विधायक का काम होता है शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र मे कार्य करना और उन्होंने किया।वहीं प्राचार्य ने स्कूल परिसर के चारों और बाउंड्री वाल और टीन शेड बनवाने की मांग विधायक विवेक विक्की पटेल से की।
*जीवन में आपको क्या बनना है सोच समझकर आगे की पढ़ाई करें-विवेक पटेल*
विधायक विवेक विक्की पटेल ने सम्बोधित करते हुये कहा की हमारे बच्चे हमारे सपने है।बच्चो में शैक्षणिक प्रतिभा के अलावा भी सांस्क्रतिक,खेल,संगीत प्रतिभाओं को पहचानकर उस विषय मे प्रोत्साहित कर मनोबल बढ़ाने की बेहद जरूरत है।हम देखते है की शैक्षणिक विषय मे अव्वल रहने वाले बच्चे खेल के मैदान मे और विभिन्न मंचो पर मनोबल की कमी के कारण पीछे नजर आते है।नन्हे मुन्नो की प्रतिभा को पहचानकर उसे उस विषय मे पारंगत बनाने की जरूरत है।आप लोगों को क्या बनना है।अभी से लक्ष्य तय कर पढ़ाई करे।समय कभी लौटकर वापस नहीं आता है। मैंने अपने जीवन में शुरू से ही राजनीति को चुना था।इसलिए मैं राजनीति में सफल भी हो गया।इसलिए अपने जीवन में जो भी बनना हो,पहले से ही सोच समझकर आगे की पढ़ाई करे।विधायक बनने के बाद मै लगातार स्कूलों का निरीक्षण कर रहा हु।और जो भी चीज की कमी है उन्हें पूरा करने का प्रयास कर रहा हु।शिक्षा और चिकित्सा का आगे बढ़ाना मेरी पहली प्राथमिकता है।हमने स्कूल में फर्नीचर के साथ स्मार्ट क्लास की सौगात दी है।और बहुत जल्द परिसर में टीन शेड और बाउंड्री वाल का भी निर्माण किया जाएगा।


