l
समाज में ऐसे बहुत ही कम लोग होते है जो अपना व्यवसाय करने के साथ साथ उसी समझ क्षेत्र गरीब ओर स्कूली बच्चों की परेशानी को अपनी परेशानी समझे ओर उस समस्या को हल करे ।
ऐसा ही मामला जिले से लगे परसवाड़ा विधानसभा के क्षेत्र अंतर्गत समनापुर के पास मगरदर्रा स्कूल का है जिसमें बच्चों को पढ़ाई हेतु बैठने के लिए टेबल ओर बेंच की कमी का सामना करना पड़ रहा था । इस बात की जानकारी बालाघाट में कुछ ही दिन पहले टेंडर लेने वाली समूह रेत खदान एमडीओ मेसर्स वैनगंगा माइनिंग वर्क्स प्रा लि भोपाल को लगी तो उन्होंने तत्काल ही दिनांक 28 जनवरी 2026 को जिले के कलेक्टर श्री मृणाल मीणा , परसवाड़ा के विधायक श्री मधु भगत एवं पूर्व विधायक श्री राम किशोर कावरे जी के निर्देशन मे शासकीय प्राथमिक शाला मगरदर्रा स्कूल के छात्रों एवं छात्राओं के लिए बेन्च एवं टेबिल का वितरण किया गया । जिसमे बड़ी संख्या मे स्कूल के बच्चे, शिक्षक, सरपंच, ग्रामीणजन एवं प्रभारी अधिकारी माइनिंग कार्पोरेशन बालाघाट की उपस्थिति रही । इस सराहनीय कार्य से क्षेत्र मे उत्साह के साथ बच्चों में खुशिया भी देखी गई ।


