April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आंबेडकर की आदमकद मूर्ति लगाने सरपंच को ज्ञापन
बौद्ध संघ द्वारा लालबर्रा का में 14 अप्रैल को होगा कार्यक्रम



नवभारत / लालबर्रा नगर मुख्यालय की ग्राम पंचायत पांडरवानी लालबर्रा में बालाघाट जिला बौद्ध संघ इकाई तहसील शाखा लालबर्रा के द्वारा आज ग्राम पंचायत कार्यालय लालबर्रा में सरपंच अनीस खान को बौद्ध संगठन द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर जी की आदमकद मूर्ति लगाने हेतु ज्ञापन दिया गया है ज्ञात हो कि लालबर्रा बस स्टैंड पर डॉ भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति छोटी व बहुत पुरानी हो गई है जिसे देखते हुए बालाघाट जिला बौद्ध संघ इकाई लालबर्रा ने मूर्ति को बड़ी करने तथा स्थान परिवर्तन की मांग हेतु ग्राम पंचायत सरपंच अनीस खान को कार्यालय में ज्ञापन दिया है जिसमें भाऊ दास मेश्राम, ताराचंद कावडे, लवकुश रंगारे, देवानंद बोरकर, दिगम्बर कोल्हेकर, प्रमोद चौहान, अंजेलाल मेश्राम, विनोद मेश्राम, पुनाराम चौरे, विनोद सेंरे, अभिषेक निकोसे सहित संगठन के लोग थे।

डॉ आंबेडकर जी की बड़ी मूर्ति लगेगी- अनीस
इस संबंध में लालबर्रा सरपंच अनीस खान ने चर्चा में बताया कि उन्हें बालाघाट जिला बौद्ध संघ इकाई तहसील लालबर्रा का आवेदन प्राप्त हुआ है। हमारे द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की आदम कद मूर्ति लगाने व स्थान परिवर्तन में भी पूरा सहयोग किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

श्रीकांत साहू को मिली भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

Newsdesk

हनुमान जन्मोत्सव पर समता कॉलोनी में भव्य भंडारा एवं महाआरती, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Newsdesk

प्रभु यीशु की क्रूस की दुःखमयी यात्रा का सजीव मंचन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading