April 8, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

आधारताल में महिला से सरेराह मारपीट, मासूम बच्ची भी नहीं बख्शी गई, CCTV वीडियो आया सामने

जबलपुर। शहर के आधारताल थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सरेराह मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने बीच सड़क पर महिला के साथ मारपीट की, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

आधारताल निवासी 40 वर्षीय अंजू पांडे ट्रांसपोर्ट का काम करती हैं और उनके पास कुछ वाहन हैं। महिला का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले राहुल यादव, भीषू बंगाली और रोहित यादव उनसे बार-बार वाहन मांगते थे। शुरुआत में पड़ोस के नाते उन्होंने गाड़ी दी, लेकिन बाद में यह रोज का सिलसिला बन गया। जब उन्होंने गाड़ी देने से इनकार किया तो आरोपी उनसे पैसों की मांग करने लगे।

पीड़िता के मुताबिक विरोध करने पर आरोपियों ने उनके घर के सामने गाली-गलौच शुरू कर दी। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे राहुल यादव अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ उनके घर के बाहर पहुंचा और गाली देते हुए बाहर बुलाया। जैसे ही अंजू पांडे बाहर आईं, राहुल ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान भीषू बंगाली, रोहित यादव के साथ ही परिवार की महिलाएं सुनीता यादव और बबीता यादव भी मौके पर मौजूद थीं।

महिला का कहना है कि आरोपियों की दबंगई के चलते इलाके में कोई भी उनके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं करता। मारपीट के दौरान जब उनकी पांच साल की बच्ची मां को बचाने आई, तो आरोपियों ने उसके साथ भी हाथापाई की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उनके अकेले रहने का फायदा उठाकर उधारी के पैसे मांगते थे और मना करने पर हमला कर दिया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि अंजू पांडे की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। महिला और उसकी मासूम बच्ची के साथ मारपीट के आरोपों की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

अन्य ख़बरें

हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, धूमा के तीन युवकों की मौत

Newsdesk

शहर कांग्रेस के पदाधिकारी घोषित, कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

Newsdesk

निगमायुक्त ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading