April 3, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव ऋषभ मिश्रा पर रेप की एफआईआर, शादीशुदा होने की बात छिपाकर शोषण का आरोप

जबलपुर। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश सचिव ऋषभ मिश्रा के खिलाफ जबलपुर के लार्डगंज थाने में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। आधारताल क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह घरेलू काम करती है। उसका विवाह वर्ष 2016 में हुआ था और उसकी एक बेटी भी है। वर्ष 2020 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान ऋषभ मिश्रा से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। इस दोस्ती की जानकारी जब महिला के पति को लगी तो घर में विवाद बढ़ गया और बाद में महिला अपनी बेटी के साथ पति से अलग रहने लगी।

महिला का आरोप है कि मार्च 2022 में ऋषभ मिश्रा उसे उखरी रोड स्थित एक होटल में मिला, जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दिसंबर 2025 में आरोपी महिला और उसकी बेटी को गोवा घुमाने ले गया, जहां होटल में रुकने के दौरान दोबारा शारीरिक संबंध बनाए गए।

महिला ने बताया कि दिसंबर 2025 में उसे पता चला कि ऋषभ मिश्रा की शादी कहीं और तय हो चुकी है। जब उसने इस बात पर आपत्ति जताई तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और यह कहते हुए बात खत्म कर दी कि वह पहले से शादीशुदा है, इसलिए उससे विवाह नहीं कर सकता।

पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने करीब तीन वर्षों तक उसका शोषण किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। डर के कारण वह लंबे समय तक चुप रही, लेकिन बाद में अपनी मां और जीजा को पूरी घटना की जानकारी दी।

लार्डगंज थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर रेप और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

श्रीकांत साहू को मिली भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

Newsdesk

हनुमान जन्मोत्सव पर समता कॉलोनी में भव्य भंडारा एवं महाआरती, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Newsdesk

प्रभु यीशु की क्रूस की दुःखमयी यात्रा का सजीव मंचन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading