April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हत्या के प्रयास के प्रकरण के फरार 02 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल



सिवनी – श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील मेहता अपराधों की रोकथाम के खिलाफ न केवल सख्त है, अपितु प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं जो श्रीमान् एएसपी महोदय श्री दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सचिन परते के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा को लेकर नववर्ष को पार्टी में हल्ला की बात को लेकर प्राणघातक हमला करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 01/01/2026 को प्रार्थी राहुल कश्यप निवासी दादू मोहल्ला संजय वार्ड सिवनी द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 01/01/2026 को मठ मंदिर के पीछे खुले मैदान में हल्ला करने की बात को लेकर आजाद वार्ड सिवनी मोनू दुबे एवं मुन्ना कश्यप द्वारा धारदार चाकू से प्रार्थी राहुल कश्यप को जान से मारने की नियत से हमला करने पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया दौरान एवं तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर सभी फरार आरोपियों की संभावित लगातार तलाश पतासाजी की जा रही थी जो आज दिनांक 28/01/2025 को ड्रीमलेंड सिटी के पास से आरोपी मोनू दुबे एवं मुन्ना कश्यप को घेराबंदी पकड़ा कर गिरफ्तार किया जाकर सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है जहां माननीय न्यायालय द्वारा सभी न्यायिक हिरासत में जिला जेल सिवनी भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी :- 1. निलेश कश्यप उर्फ मुन्ना पिता प्रेमलाल उम्र 34 वर्ष निवासी आजाद वार्ड सिवनी ।

2. निलेश दुबे उर्फ मोनू पिता स्वदेश दुबे उम्र 26 वर्ष निवासी आजाद वार्ड सिवनी

जप्ती संपत्तीः- 01 धारदार चाकू

विशेष भूमिका:- थाना प्रभारी कोतवाली श्री सतीश तिवारी, सउनि प्रमोद मालवी, प्र.आर. मनोज पाल, नवीन तिवारी, आर. सतीश इनवाती, सिध्दार्थ दुबे, प्रतीक बघेल चालक इरफान की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

श्रीकांत साहू को मिली भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

Newsdesk

हनुमान जन्मोत्सव पर समता कॉलोनी में भव्य भंडारा एवं महाआरती, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Newsdesk

प्रभु यीशु की क्रूस की दुःखमयी यात्रा का सजीव मंचन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading