अभिषेक, 56 भोग, सहस्त्र अर्चन, भजन व महाआरती सहित होंगे विविध आयोजन
सिवनी : नगर के शंकराचार्य चौक स्थित श्री गणेश मंदिर (छिंदवाड़ा चौक) में भगवान श्री गणेश जी का 35वां स्थापना दिवस समारोह इस वर्ष 3 फरवरी 2026, मंगलवार से हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जाएगा। तीन दिवसीय पाटोत्सव के अंतर्गत अभिषेक, पूजन, हवन, दीपदान, भजन एवं महाआरती जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
मंदिर समिति के अनुसार यह आयोजन विश्व शांति, प्राकृतिक आपदाओं से मुक्ति, संकट निवारण और मनोकामना पूर्ति की भावना से किया जा रहा है। भक्तजनों से सामूहिक पूजन-अर्चन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया गया है। विशेष रूप से विद्यार्थियों को शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया है।
पहला दिन – 3 फरवरी (मंगलवार)
प्रातः 7 बजे अभिषेक एवं आकर्षक श्रृंगार, 8 बजे सामूहिक गणेश मंत्र जाप व आरती, 12 बजे 56 प्रकार के व्यंजनों का महाभोग, 3 बजे हवन पूजन, 6 बजे 108 दीपों का दीपदान तथा रात्रि 8 बजे आरती पश्चात महाप्रसाद वितरण होगा।
दूसरा दिन – 4 फरवरी
प्रातः 8 बजे पूजन-आरती, दोपहर 2 बजे सहस्त्र अर्चन के बाद महिला मंडल द्वारा भजन, रात्रि 8 बजे महाआरती होगी।
तीसरा दिन – 5 फरवरी (गुरुवार)
प्रातः 8 बजे श्रृंगार, पूजन एवं आरती, दोपहर 3 बजे मासिक गणेश चतुर्थी हवन-पूजन व दीपदान, तत्पश्चात महाआरती संपन्न होगी।
मंदिर समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए मंदिर के पुजारी पं. हरिकुमार तिवारी से संपर्क 9424966106 किया जा सकता है।
आयोजक: गणेश मंदिर समिति, श्री शंकराचार्य चौक, सिवनी (म.प्र.)


