April 9, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई, एयरबैग खुलने से चालक की जान बची

जबलपुर। गुरुवार सुबह जबलपुर में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसा गोरा बाजार थाना क्षेत्र के बिलहरी–तिलहरी इलाके में सुबह करीब 5 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूटकर गिर गया, जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

बताया जा रहा है कि कार जबलपुर से बरेला की ओर जा रही थी। तेज रफ्तार होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे खंभे से जा टकराई। गनीमत रही कि टक्कर के दौरान कार का एयरबैग खुल गया, जिससे चालक की जान बच गई।

सूचना मिलने पर गोरा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार कार का पंजीयन क्रमांक एमपी 20 जेडए 9922 है। चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

गौरतलब है कि बिलहरी–तिलहरी क्षेत्र एक्सीडेंट पॉइंट बनता जा रहा है। यहां पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। बीते 8 जनवरी को भी इसी इलाके में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे दुकान में जा घुसी थी। उस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई थी और आपसी समझौते के चलते मामला दर्ज नहीं कराया गया था। पुलिस ने वर्तमान हादसे की जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

5 घंटे तक तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, आरपीएफ और गोताखोरों ने दबोचा, सैकड़ों चोरी की वारदातों से जुड़ाव की आशंका

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23.21 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, कृषि क्षेत्र को दी कई सौगातें

Newsdesk

5 घंटे तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, कमल की डंडी से लेता रहा सांस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading