April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राजस्व वसूली में लाएं तेजी, विकास कार्यों को दें गति_ अपर आयुक्त अरविंद शाह

अपर आयुक्त ने वित्तीय लक्ष्य प्राप्ति के लिए राजस्व अमले को दिए कड़े निर्देश

*

जबलपुर। नगर निगम की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने और शहर के विकास कार्यों को निर्बाध गति देने के उद्देश्य से निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार अपर आयुक्त अरविंद शाह ने आज राजस्व वसूली अभियान की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों के लिए राजस्व का समय पर संकलन अनिवार्य है, और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
समीक्षा बैठक में अपर आयुक्त ने सभी वार्डों और जोन के वसूली आंकड़ों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष के निर्धारित लक्ष्य  को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए राजस्व अमले को काम करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बड़े बकायेदारों की पहचान कर उनसे प्राथमिकता के आधार पर संपर्क करने और उनसे बकाया राशि जमा कराने के निर्देश दिए।
  अपर आयुक्त श्री शाह ने सभी को निर्देशित किया कि डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन सुविधाओं के प्रति करदाताओं को प्रेरित करें, उन्हें जागरूक करें ताकि वे आसानी से घर बैठे कर जमा कर सकें।

अन्य ख़बरें

श्रीकांत साहू को मिली भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

Newsdesk

हनुमान जन्मोत्सव पर समता कॉलोनी में भव्य भंडारा एवं महाआरती, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Newsdesk

प्रभु यीशु की क्रूस की दुःखमयी यात्रा का सजीव मंचन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading