April 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नगर निगम द्वारा आयोजित
संकल्प से समाधान शिविर में मिले हितग्राहियों को लाभ*

*

जबलपुर। म.प्र. शासन द्वारा लगातार जरूरतमंदों के उत्थान के लिए जनकल्याणकारी योजनाएॅं संचालित की जा रही है। इसी कड़ी में शासन ने प्रदेशभर में संकल्प से समाधान अभियान का भी शुभारंभ किया है, जिसके अंतर्गत नगर निगम जबलपुर द्वारा संभागवार एवं वार्डवार शिविरों का आयोजन कर लगातार हितग्राहियों को लाभांवित किया जा रहा है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार आज दिनांक 29 जनवरी 2026 को संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत संभाग क्रमांक 2 कछपुरा कार्यालय के मदन महल वार्ड के अंतर्गत वार्ड पार्षद कार्यालय में शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें सभी आवेदकों को योजनाओं, स्वास्थ्य, एन.यू.एल.ए विभाग के साथ-साथ अन्य शासकीय योजनाओं के आवेदन पत्र लेकर स्वीकृति प्रदान की गयी तथा हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। शिविर में वार्ड पार्षद श्रीमती तुलसा लखन प्रजापति एवं वार्ड प्रभारी श्रीमती निर्मला मलिक, संभागीय अधिकारी, योजना लिपिक श्रीमती अंजना गौंड, सभी ऑपरेटर एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित हैं।

अन्य ख़बरें

हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, धूमा के तीन युवकों की मौत

Newsdesk

शहर कांग्रेस के पदाधिकारी घोषित, कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

Newsdesk

निगमायुक्त ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading