April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

फ्लाईओवर पर सियासी उड़ान: लखन ने मांगा, रत्नेश ने उड़ाया

!

जबलपुर। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे नेताओं की विकास योजनाएं भी अचानक जाग उठी हैं। इसी कड़ी में जबलपुर पूर्व से कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने फ्लाईओवर की मांग को लेकर पदयात्रा निकाल दी, तो भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने तुरंत ही “सियासी ब्रेक” लगाते हुए पलटवार कर दिया।
लखन घनघोरिया का कहना है कि पूर्व विधानसभा क्षेत्र के साथ वर्षों से भेदभाव हो रहा है और शहर को सबसे जरूरी फ्लाईओवर आज तक सिर्फ फाइलों में ही घूम रहा है। उन्होंने दावा किया कि अंबेडकर चौक से अब्दुल हमीद चौक तक बनने वाला 269 करोड़ का फ्लाईओवर जाम से मुक्ति दिलाएगा, लेकिन सरकार सुन नहीं रही।
इधर भाजपा नेता रत्नेश सोनकर बोले – “यह फ्लाईओवर कम और चुनावी फ्लाईओवर ज्यादा है।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी और लखन खुद मंत्री थे, तब ये फ्लाईओवर कहां था? तब बजट में जगह नहीं मिली, अब सड़क पर उतरकर जनता को गुमराह किया जा रहा है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि फ्लाईओवर अभी बना नहीं, लेकिन उस पर सियासत पूरी रफ्तार से दौड़ रही है। जनता को जाम से पहले नेताओं के बयानों में फंसना पड़ रहा है – जहां एक कह रहा है “मांग जायज है”, दूसरा कह रहा है “यह सिर्फ चुनावी स्टंट है”। अब देखना यह है कि बनेगा फ्लाईओवर या सिर्फ बयान ही उड़ते रहेंगे।

अन्य ख़बरें

श्रीकांत साहू को मिली भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

Newsdesk

हनुमान जन्मोत्सव पर समता कॉलोनी में भव्य भंडारा एवं महाआरती, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Newsdesk

प्रभु यीशु की क्रूस की दुःखमयी यात्रा का सजीव मंचन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading