32.8 C
Jabalpur
April 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दो बाईक आपस में टकराई, एक युवक की मौत


बालाघाट. भरवेली थाना अंतर्गत ग्राम ऑवलाझरी से कटिंगटोला पुल के समीप दो बाईक आपस में टकराने से ३५ वर्षीय युवक को गंभीर चोट आने पर मौत हो गई। अस्पताल पुलिस चौकी द्वारा मृतक रविशंकर पिता गोपाल खांजरे निवासी बघोली के शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रविशंकर केटरिन का कार्य करता है। जो २९ जनवरी की रात करीब ८ बजे ऑवलाझरी के बोदा रोड़ आमाटोला से रिश्तेदारी में सगाई कार्यक्रम से वापस बाईक से घर लौट रहा था। तभी कटिंगटोला पुल के समीप विपरीत दिशा से आ रहे बाईक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे रविशंकर को गंभीर चोट आई जिसे अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच कर मृत होना बताया। जिसकी तहरीर अस्पताल चौकी पुलिस में मिलने पर रात के समय शव को सुरक्षित मरच्यूरी में रखवा दिया गया। शुक्रवार की सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। अस्पताल चौकी पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर डायरी जांच के लिये भरवेली थाना को भेजी जाएगी।

अन्य ख़बरें

गढ़ा में शराब दुकान पर बदमाशों का तांडव, हफ्ता न देने पर तोड़फोड़ और मारपीट

Newsdesk

परिवार की कार को ट्रक ने 100 मीटर तक घसीटा, दो सगी बहनों की मौत , सोनीपत में भीषण सड़क हादसा

Newsdesk

बोरवेल में फंसा मासूम बच्चा, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें रेस्क्यू में जुटीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading