*वारासिवनी*-जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत खापा में शासकीय शंकर साव पटेल महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 29 जनवरी से सात दिवसीय एनएसएस कैम्प का विधायक विवेक विक्की पटेल के हस्ते शुभारंभ किया गया।शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वारासिवनी-खैरलाँजी क्षेत्र के विधायक विवेक विक्की पटेल पहुँचे कार्यक्रम में पहुंचते ही पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ से विधायक पटेल का जोरदार स्वागत किया गया जिसके बाद माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरआत की गई जिसके पश्चात विधायक विवेक पटेल द्वारा एनएनएस के छात्र-छात्राओं क़ो प्रणाम पत्र देकर उनको सम्मानित किया इस दौरान सरपंच देवीप्रसाद गौतम,उपसरपंच सुरेन्द्र शेंद्रे,जैसराज पारधी,संदेश बिसेन,कृष्ण पराते,चंदूलाल गौतम,देवकरण पटले,शिवप्रसाद पारधी,पिंटू बिसेन,बलिराम गौतम,पीलेंद्र ठाकरे,नरेंद्र डोंगरे,विकास साहू,शिखा देवगिरकर, हर्षिता मेश्राम सहित एनएनएस छात्र,छात्राये मौजूद रही।
*जीवन में आगे बढ़ना है तो एनएसएस कैंप में रहना जरूरी -विवेक पटेल*
विधायक विवेक पटेल ने कहा की एनएसएस हमे जीवन जीना सिखाता है।हमें अनुशासन सीखता है।आप पढ़ाई के समय ही तय कर ले मुझे क्या बनना है मैंने पहले से ही तय किया था मुझे राजनीति में जाना है मैंने शुरुआत से ही जनता की सेवा किया और जनता ने मुझे आज विधायक बना दिया आप लोगो के लिए ये कैम्प के साथ-साथ एक-एक दिन भी बहुत महत्वपूर्ण है।जिंदगी दुबारा नही मिलेगी।जो भी काम करे एक लक्ष्य तय कर ले।आप लोग बहुत मेहनत करे।लक्ष्य को प्राप्त करना कोई बड़ी बात नही है हमारा बालाघाट जिला शिक्षा के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ रहा है आज कल के लोग खुद भी पड़ रहें,और गरीब लोगो को भी पड़ा रहें है ये हमारे जिले के लिए ख़ुशी की बात है जीवन में आगे बढ़ने के लिए पहली सीढ़ी चढ़ना पड़ता है जो छात्रों के लिए एनएनएस कैम्प जरूरी है


