April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत डिंडौरी में संपूर्णता अभियान 2.0 का भव्य शुभारंभ


     आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत जिला डिंडौरी में नीति आयोग द्वारा संचालित “संपूर्णता अभियान 2.0” का भव्य शुभारंभ कलेक्टर सभागार, डिंडौरी में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह अभियान आकांक्षी विकासखंड बजाग, करंजिया एवं मेहंदवानी के सर्वांगीण विकास को गति देने हेतु प्रारंभ किया गया है।
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
      शुभारंभ कार्यक्रम में सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक डिंडौरी श्री ओमकार सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रुदेश परस्ते, जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, वनमंडल अधिकारी श्री अशोक कुमार सोलंकी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री वैद्यनाथ वासनिक, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन, सीएमएचओ डॉ. मनोज पाण्डेय, महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी श्री श्याम सिंगौर, डीपीएम श्रीमती अर्पणा पाण्डेय, जन अभियान परिषद से श्री धर्मेन्द्र चौहान, योजना एवं सांख्यिकी विभाग से श्री अभिषेक बंसल, नीति आयोग के ब्लॉक फेलो श्री हरीश विश्वकर्मा, डॉ. विकास जैन, श्री सर्वेश गुप्ता सहित आकांक्षी जिला डिंडौरी से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने प्रस्तुत की कार्ययोजना
       कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने तीनों आकांक्षी विकासखंडों की वर्तमान स्थिति, अभियान के अंतर्गत चयनित प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों तथा उन्हें शत-प्रतिशत संतृप्ति तक पहुँचाने के लिए तैयार विस्तृत कार्ययोजना की प्रस्तुति दी। उन्होंने विभागीय समन्वय, फील्ड स्तर पर सक्रियता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।
समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर
       सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने अपने संबोधन में अभियान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए निर्धारित समय-सीमा में प्रभावी क्रियान्वयन का आह्वान किया। उन्होंने पोषण सेवाओं की गुणवत्ता, आंगनवाड़ी एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा बालिकाओं के लिए फंक्शनल टॉयलेट की नियमित स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने पर भी जोर दिया।
प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश
    कलेक्टर द्वारा अभियान की पारदर्शी एवं नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए एबीपी फेलो एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि निर्धारित अवधि में सभी लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जा सके।
अभियान का उद्देश्य
      नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 (अवधिः 28 जनवरी से 14 अप्रैल) का उद्देश्य स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और कृषि से जुड़े 6 प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों को 100 प्रतिशत संतृप्ति तक पहुँचाना है। अभियान विभागीय समन्वय, जनभागीदारी, फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और सतत निगरानी पर आधारित है।

यह अभियान आकांक्षी विकासखंडों को समग्र विकास की दिशा में नई गति प्रदान करते हुए जिला डिंडौरी को विकास के नए आयामों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अन्य ख़बरें

श्रीकांत साहू को मिली भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

Newsdesk

हनुमान जन्मोत्सव पर समता कॉलोनी में भव्य भंडारा एवं महाआरती, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Newsdesk

प्रभु यीशु की क्रूस की दुःखमयी यात्रा का सजीव मंचन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading