April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कृषक कल्याण वर्ष 2026: किसानों की मोटरसाइकिल रैली का हुआ आयोजन



सिवनी,- कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत आज सिवनी जिला मुख्यालय में किसानों की मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य किसानों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें शासन की विभिन्न कृषक हितैषी योजनाओं से जोड़ना रहा।
मोटरसाइकिल रैली में सिवनी विधायक श्री दिनेश राय ने स्वयं मोटरसाइकिल चलाकर सहभागिता की और किसानों का उत्साहवर्धन किया। रैली पॉलिटेक्निक मैदान से प्रारंभ होकर बाहुबली चौक, गांधी भवन चौक, बस स्टैंड से छिंदवाड़ा चौक तक पहुंची तथा पुनः बस स्टैंड होते हुए कृषि विभाग कार्यालय में समाप्त हुई।
  इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, उप संचालक कृषि श्री एस.के. धुर्वे की उपस्थिति में 500 किसानों ने सहभागिता की। रैली के माध्यम से कृषक कल्याण से जुड़े संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया

अन्य ख़बरें

श्रीकांत साहू को मिली भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

Newsdesk

हनुमान जन्मोत्सव पर समता कॉलोनी में भव्य भंडारा एवं महाआरती, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Newsdesk

प्रभु यीशु की क्रूस की दुःखमयी यात्रा का सजीव मंचन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading