April 9, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

मदन महल रेलवे स्टेशन पर गाड़ी स्टैंड कर्मी से मारपीट, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

जबलपुर। मदन महल रेलवे स्टेशन पर गाड़ी स्टैंड कर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तीन युवक ड्यूटी पर तैनात कर्मी के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। यह घटना बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे प्लेटफार्म नंबर 4 स्थित गाड़ी स्टैंड के बाहर की बताई जा रही है।

मदन महल थाना के उप निरीक्षक रंजन राय ने बताया कि तीन युवक गाड़ी स्टैंड पर पहुंचे और वहां मौजूद कर्मी शक्ति सोनकर से विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और तीनों युवकों ने शक्ति सोनकर के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में शक्ति सोनकर को सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल दो आरोपियों शुभम ठाकुर और साहिल ठाकुर, निवासी काली मठ, को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में तीसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

घायल शक्ति सोनकर को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री श्री मोदी के 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लागू करने के लिए उठाए कदम स्वागत योग्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Newsdesk

शुभ मोटर्स में सेंट्रल जीएसटी का छापा, टैक्स चोरी की आशंका पर दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे

Newsdesk

पनागर थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading