April 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पशु तस्करी करने वालों के विरूध्द कोतमा पुलिस द्वारा की बड़ी कार्यवाही

2 आरोपियों को देशी कट्टे एवं 02 नग जिन्दा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार
अनूपपुर* पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को पशु तस्करों पर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है।इसी क्रम में कोतमा थाना प्रभारी व टीम के द्वारा पशु तस्करों के विरूध्द बड़ी कार्यवाही की गई है।
         घटना के अनुसार दिनांक 31.01.2026 को रात्रि में थाना प्रभारी कोतमा को विश्वनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि  भालूमाड़ा रोड़ से एक ट्रक जिस पर काले रंग की तिरपाल ढकी बंधी है तथा ट्रक में भैंसों को ठूस-ठूंस कर भरा गया है,उक्त ट्रक भालूमाडा रोड से कोतमा होकर जंगल चौकी के सामने हाईवे से अनूपपुर तरफ निकलने वाला है।ट्रक के आगे आगे एक सफेद रंग की बालेनो कार रैकी कर रही है।
      प्राप्त सूचना पर थाना प्रभारी कोतमा द्वारा तत्काल पुलिस टीम के साथ रवाना होकर जंगल चौकी हाईवे रोड़ पर रोड से नीचे आड़ में पुलिस वाहन खड़ा कर नाके बंदी की गई,जहां कुछ देर बाद एक ट्रक जिस पर तिरपाल बंधी थी,कोतमा तरफ से आता दिखा जिसे रोकने पर वह ट्रक नही रूका और तेजी से भागा। जिसको पुलिस वाहन से पीछा करके थोडी दूर आगे पतेराटोला के पास हाईवे रोड़ में वाहन आगे लगाकर रोका गया।ट्रक क्रमांक CG04 NX5617 में बैठे चालक सहित कुल तीन व्यक्ति ट्रक से कूदकर भागने के दौरान गिरते हुए दौड़कर दो व्यक्तियों को पकड़ा गया जबकि तीसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गया।पकड़े गये दोनो व्यक्तियों के नाम उमेश केवट पिता स्व. दीनदयाल केवट निवासी पुरानी बस्ती कोतमा एवं अंकित द्विवेदी पिता रमेश कुमार द्विवेदी निवासी ग्राम झाली थाना कोठी जिला सतना तथा भागने वाले व्यक्ति का नाम जयभान सिंह गोंड निवासी ज्योति पेट्रोल पम्प के पास कोतमा का होना बताया गया।पुलिस द्वारा ट्रक को खुलवाकर देखा गया तो ट्रक के अंदर 22 नग भैंस पाडे मवेशी,नायलन की रस्सियों से क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरकर बांधे गये थे,ट्रक की केबिन में तलाशी लेने पर एक 315 बोर देशी कट्टा तथा 02 नग जिन्दा कारतूस पाये गये।   
     आरोपियों के संयुक्त कब्जे से ट्रक क्रमांक CG04 NX5617  कीमती 15 लाख एवं 22 नग मवेशी कीमती 11 लाख,देशी कट्टा व 02 नग जिन्दा कारतूस एवं दो नग मोबाईल जप्त कर गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों से पूछतांछ पर जयभान सिंह गोंड ज्योति पेट्रोल पम्प कोतमा,डूल्लू खान लहसुई गांव कोतमा,अब्दुल रहमान उर्फ बल्लू निवासी मवेशी बाजार कोतमा मूल निवासी थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र.),आदिल खान लहसुई गांव,कन्हैया महरा निवासी ऊरा थाना रामनगर गट्टा महरा निवासी ऊरा,मोहित सिंह निवासी बुढार,साजिद खान निवासी नजिराबाद सतना , संजय पटेल उर्फ लाला निवासी गढ़िया टोला सतना का भी अपराध में संलिप्त होना पाये जाने से उक्त सभी आरोपियों के विरूध्द पशु क्रूरता अधिनियम,  म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट एवं बीएनएस की सुसंगत तथा गैर जमानती धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।

अन्य ख़बरें

सीसीटीवी में कैद चोर, 15 लाख की चोरी के बाद फरार बदमाशों का पीड़ित ने खुद निकाला सुराग

Newsdesk

नगर निगम मुख्यालय में कांग्रेस पार्षदों की तालाबंदी, सफाई व्यवस्था और बढ़ते टैक्स को लेकर भाजपा सरकार पर हमला

Newsdesk

5 घंटे तक तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, आरपीएफ और गोताखोरों ने दबोचा, सैकड़ों चोरी की वारदातों से जुड़ाव की आशंका

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading