आरोपी राजेश चौहान को कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार
अनूपपुर* कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा कई बेरोजगार नवयुवको को शारदा ओसीएम बकहो कालरी में नौकरी दिलाने और बैंक से लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी राजेश चौहान निवासी विवेकनगर,थाना चचाई के विरूद्ध धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
मामले के अनुसार दिनांक 30.01.2026 दिन शुक्रवार को पीड़ित आकाश प्रजापति पिता गंगाराम प्रजापति उम्र 23 वर्ष, निवासी मंदाकनी होटल के पास अनूपपुर द्वारा अपने साथ अन्य पीड़ित जनार्दन प्रसाद नापित निवासी जैतहरी,सूरज नापित निवासी संजय नगर एवं अनिल नापित निवासी तहसील के पास अनूपपुर के साथ कोतवाली अनूपपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 29.10.2025 को उसकी जान पहचान राजेश चौहान निवासी विवेकनगर से अनूपपुर में हुई,जिसने विश्वास दिलाया कि उसकी पंजाब नेशनल बैंक, अनूपपुर में अच्छी जान पहचान है,और वह उक्त बैंक से दस लाख रूपये का लोन 10 दिन में करा देगा,जिसमें फाईल चार्ज और ऊपरी खर्चा 40000 रू. लगेगा।जिस पर फरियादी आकाश प्रजापति ने राजेश चौहान की बातों पर विश्वास कर उसे 40000 रू. दें दिए।फिर कई दिन बीत जाने के बाद भी राजेश चौहान द्वारा लोन पास नहीं कराया और रूपये वापस करने के लिए भी टाल मटोल करता रहा।
इसी तरह राजेश चौहान ने सूरज नापित निवासी ग्राम सकोला से 27000 रू. नगद,जनार्दन प्रसाद नापित निवासी ग्राम बकहो से 30000 रू. तथा अनिल नापित निवासी चचाई से 85000 रू. नगद तीनो से शारदा कॉलरी में नौकरी के नाम पर धोखाधडी कर ले लिए,जिनकी नौकरी भी नहीं लगी है।जिसके बाद उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 58/26 धारा 331(4) बी.एन.एस.पंजीबद्ध कर आरोपी राजेश चौहान पिता रंजीत चौहान उम्र 28 साल निवासी विवेक नगर,थाना चचाई अनूपपुर को गिरफ्तार किया जाकर विवेचना की जा रही है।


