April 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शराब दुकानों के खिलाफ तिलहरी में महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, जबलपुर–मंडला मार्ग घंटों जाम



जबलपुर। कैंट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तिलहरी इलाके में रविवार को एक बार फिर शराब दुकानों के विरोध में महिलाओं का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाएं घरों से निकलकर जबलपुर–मंडला मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठ गईं, जिससे सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि तिलहरी जैसे घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र में लगातार शराब दुकानों का खुलना सामाजिक माहौल को बिगाड़ रहा है। इससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर सीधा असर पड़ रहा है।
भाजपा नेत्री विभा उपाध्याय ने बताया कि तिलहरी मुख्य मार्ग पर पहले से ही एक शराब दुकान संचालित है, जिसके कारण आए दिन विवाद की स्थिति बनती रहती है। अब पुरानी बर्फ फैक्ट्री के पास नई एंबी वाइन शॉप खोले जाने की तैयारी की जा रही है, जिसका स्थानीय रहवासी लगातार विरोध कर रहे हैं।
महिलाओं का आरोप है कि शराब दुकान खुलने से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ेगा, जिससे छेड़छाड़, झगड़े और घरेलू हिंसा जैसी समस्याएं और गंभीर होंगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि रिहायशी इलाकों और बाजारों से शराब दुकानों को तत्काल हटाया जाए।
प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित रहा। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और महिलाओं को समझाइश देने का प्रयास किया। हालांकि महिलाओं ने साफ कहा कि जब तक शराब दुकान को हटाने का ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल एक दुकान का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सामाजिक सुरक्षा और महिलाओं के सम्मान से जुड़ा सवाल है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस जनआंदोलन पर क्या फैसला लेता है।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री श्री मोदी के 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लागू करने के लिए उठाए कदम स्वागत योग्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Newsdesk

शुभ मोटर्स में सेंट्रल जीएसटी का छापा, टैक्स चोरी की आशंका पर दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे

Newsdesk

पनागर थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading