April 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आम बजट उद्योग व्यापार के लिए संतुलित – हिमांशु खरे


जबलपुर। आज केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए आम बजट को लेकर देश के उद्योग, व्यापार एवं सर्विस इंडस्ट्री के क्षेत्र में संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, फेडेरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष हिमांशु खरे ने कहा कि यह बजट, भविष्य की कार्य योजना को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिसमें रोजगार सृजन की संभावनाएं दिख रही हैं वहीं अर्थव्यवस्था को संबल प्रदान करने का प्रयास किया गया है। बायोफार्मा, फार्मेसी, आयुर्वेद, वेटरनरी, डिजाइन (एनिमेशन/कंटेंट क्रिएशन/कार्टून/गेमिग) पर्यटन, सेमी-कंडक्टर आदि पर विशेष फोकस देना तथा बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के लिए पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर शासन ने अपना विजन प्रस्तुत किया है। हिमांशु खरे के अनुसार इस बजट के दूरगामी सार्थक परिणाम होंगे।

धन्यवाद सहित
हिमांशु खरे

अन्य ख़बरें

हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, धूमा के तीन युवकों की मौत

Newsdesk

शहर कांग्रेस के पदाधिकारी घोषित, कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

Newsdesk

निगमायुक्त ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading