April 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जल्द होगी 1005 पदों पर भर्ती, महापौर की पहल संगठन ने की मांग, महापौर ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन।

जबलपुर। नगर पालिक निगम जबलपुर की आदर्श कार्मिक संरचना वर्ष 2025–26 एवं शासन के स्वीकृत बजट प्रावधानों के अंतर्गत चतुर्थ श्रेणी के कुल 1005 रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती किए जाने की दिशा में ठोस पहल प्रारंभ हो गई है। इनमें भृत्य/चौकीदार के 50 पद एवं सफाई संरक्षक के 955 पद शामिल हैं। अजाक्स संघ नगर निगम जबलपुर द्वारा लंबे समय से इन पदों पर भर्ती की मांग की जा रही थी। संगठन के अध्यक्ष श्री अमित मेहरा के नेतृत्व में यह विषय जनहित एवं नगर निगम की कार्यक्षमता से जुड़ा होने के कारण निरंतर प्रशासन के समक्ष रखा गया। इस विषय पर माननीय महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू जी, निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज जी एवं आयुक्त नगर निगम जबलपुर श्री राम प्रकाश अहिरवार जी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए बताया कि शासन के शास्त्र 2025–26 के बजट प्रावधानों के अनुसार 1005 पदों पर नियमित अथवा संविदा आधार पर भर्ती की जाएगी। महापौर एवं आयुक्त द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि इस संबंध में शीघ्र ही शासन को पत्र प्रेषित किया जाएगा, ताकि भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो और नगर निगम की स्वच्छता, सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके। गौरतलब है कि चतुर्थ श्रेणी के इन पदों के लंबे समय से रिक्त रहने के कारण नगर निगम को ठेका एवं आउटसोर्स एजेंसियों पर निर्भर रहना पड़ रहा था, जिससे न केवल सेवा गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी बल्कि शासन पर अतिरिक्त वित्तीय भार भी बढ़ रहा था।

अजाक्स संघ के अध्यक्ष श्री अमित मेहरा ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यदि शीघ्र भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होती है तो इससे नगर निगम की कार्यक्षमता में सुधार होगा, शहर की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। माननीय महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू जी ने आश्वासन दिया कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस विषय पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अन्य ख़बरें

भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस

Newsdesk

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26,स्वच्छता में जबलपुर को नंबर-1 बनाने नगर निगम ने झोंकी पूरी ताकत

Newsdesk

मुख्यालय की जनसुनवाई में प्राप्त 47 और संभागों में प्राप्त हुए 32 आवेदन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading