April 9, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

बरगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नंदन बस से 6.686 किलो गांजा जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। बरगी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3 लाख 34 हजार रुपए कीमत का गांजा जब्त किया है। पुलिस ने नंदन बस से गांजा ले जा रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी बरगी निलेश दोहरी ने बताया कि पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि नंदन बस से 3–4 युवक सिवनी की ओर से जबलपुर आ रहे हैं, जिनके पास चाकू और संदिग्ध सामग्री हो सकती है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच और बरगी पुलिस की संयुक्त टीम ने बरगी बायपास स्थित नंदकेश्वर ढाबा के पास एनएच-34 पर घेराबंदी की।

कुछ समय बाद सिवनी की ओर से आ रही नंदन बस क्रमांक एमपी 22 जेडएफ 6661 को रोका गया। बस चालक और कंडक्टर की निशानदेही पर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के चार युवकों को बस से उतारकर पूछताछ की गई। उनकी पहचान शिवम केशरवानी (32 वर्ष), गोलू उर्फ अन्नू धुसिया (20 वर्ष), रूपेश कुमार रैकवार (35 वर्ष) और वेदांश अवस्थी उर्फ बटुक (19 वर्ष) के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान शिवम केशरवानी के पिट्ठू बैग (जिस पर ‘American Tourist’ लिखा था) से 2 पैकेट गांजा, गोलू उर्फ अन्नू धुसिया के काले पिट्ठू बैग (जिस पर ‘Puma’ लिखा था) से 2 पैकेट गांजा, रूपेश कुमार के हाथ थैले से 2 पैकेट गांजा और वेदांश अवस्थी के पीले रंग के कंबल में छिपाकर रखा गया 1 पैकेट गांजा बरामद किया गया।

चारों आरोपियों के पास से कुल 7 पैकेट में 6 किलो 686 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख 34 हजार रुपए आंकी गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जबलपुर निवासी प्रांजुल सोनकर ने उन्हें पैसे देकर ओडिशा से गांजा खरीदकर लाने के लिए भेजा था।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गांजा जब्त कर लिया है। इस मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका को लेकर भी जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

5 घंटे तक तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, आरपीएफ और गोताखोरों ने दबोचा, सैकड़ों चोरी की वारदातों से जुड़ाव की आशंका

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23.21 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, कृषि क्षेत्र को दी कई सौगातें

Newsdesk

5 घंटे तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, कमल की डंडी से लेता रहा सांस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading