April 11, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जीसीएफ फैक्ट्री के सामने सड़क हादसा, बारहसिंगा की टक्कर से एक्टिवा सवार दंपति घायल, मौके पर हुई मौत

जबलपुर। जीसीएफ फैक्ट्री स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने बुधवार दोपहर एक अनोखा सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रहा एक बारहसिंगा अचानक एक्टिवा सवार दंपति से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दंपति बीच सड़क पर गिर पड़े, जबकि बारहसिंगा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे की है। दंपति रांझी से जबलपुर की ओर जा रहे थे, तभी पहाड़ी से सटे जंगल क्षेत्र से निकला बारहसिंगा, जिसे कुछ श्वानों ने खदेड़ दिया था, डर के कारण सड़क की ओर दौड़ पड़ा और सीधे उनकी एक्टिवा से जा टकराया।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल जीसीएफ सुरक्षा विभाग और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर जीसीएफ स्टेट के सुरक्षा कर्मचारी, नगर निगम और वन विभाग की टीम पहुंची। घायल दंपति की पहचान कटंगी क्षेत्र के निवासी हरिशंकर चमोली और उनकी पत्नी लोकेश ध्यानी के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री के सुरक्षा अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृत बारहसिंगा को वन विभाग के सुपुर्द किया गया। सुरक्षा अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि बारहसिंगा अचानक दौड़ते हुए सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान उसकी एक्टिवा से टक्कर हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी इसी क्षेत्र में जंगली जानवर सड़क पार करते समय घायल हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पहाड़ी से सटे जंगल क्षेत्र को फेंसिंग से कवर किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और मानव व वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

अन्य ख़बरें

हाईकोर्ट पार्किंग में खड़ी बाइक में अचानक लगी आग
समय रहते टली बड़ी दुर्घटना

Newsdesk

खेतों पर अवैध कब्जा कर बस रहीं कॉलोनियां
बिना अनुमति चल रहा प्लॉटिंग का खेल

Newsdesk

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, चालक मौके से फरार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading