April 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

धोबीघाट शिविर में 55 हितग्राहियों को वितरित हुए पीएम स्वनिधि योजना के स्वीकृति पत्र नगर निगम द्वारा शहर के अन्य क्षेत्रों में भी आयोजित किये गए शिविर, सैंकड़ों हितग्राही हुए लाभांवित



जबलपुर। शहर के विकास और जन-कल्याण के संकल्प को साकार करते हुए ’संकल्प से समाधान’ योजना के अंतर्गत केन्ट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धोबीघाट में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पी.एम. स्वनिधि योजना के तहत 55 आवेदन प्राप्त हुए। जिसका मौके पर स्वीकृति प्रदान कर हितग्राहियों को तत्काल  स्वीकृति पत्र प्रदान कर लाभान्वित भी किया गया।

विधायक और अधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह

केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार और उपायुक्त श्रीमती अंकिता जैन ने शिविर में विशेष रूप से उपस्थित होकर हितग्राहियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने अपने हाथों से स्वीकृत पत्र वितरित किए, जिससे क्षेत्र के छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों में हर्ष का माहौल देखा गया।

स्वाभिमान के साथ करेगें परिवार का जीवकोपार्जन

नगर निगम की इस पहल से सभी 55 हितग्राहियों को 15-15 हजार रुपये का ऋण प्रदान किया जाएगा। यह राशि इन परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने और स्वाभिमान के साथ जीवकोपार्जन करने में सहायक सिद्ध होगी। केवल धोबीघाट ही नहीं, बल्कि शहर के अन्य स्थलों पर भी आयोजित शिविरों में अब तक सैंकड़ों हितग्राही लाभान्वित होकर राहत पा चुके हैं। शासन, प्रशासन का लक्ष्य है कि अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए नगर निगम द्वारा संभागवार एवं वार्डवार शिविरों का आयोजन कर हितग्राहियों को लगातार लाभांवित किया जा रहा है। इस अवसर पर पार्षद श्याम कनोजिया, सांतेषी ठाकुर, सिटी मिशन मैनेजर चन्दन प्रजापति, क्षेत्रीय नागरिक आशीष राव, नीलेन्द्र चटर्जी, ओमप्रकाश रजक, विनय, भारत, नीरज, अंकित, फ्रांशिश, रूपकमल, जितेन्द्र, शारदा रजक, ज्योति रेड्डी, चिन्टू पाल आदि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, धूमा के तीन युवकों की मौत

Newsdesk

शहर कांग्रेस के पदाधिकारी घोषित, कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

Newsdesk

निगमायुक्त ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading